डिप्लोमेसी के मैदान में क्रिकेट का तड़का; S. Jaishankar और Brian Lara के बीच मुलाकात क्यों अहम?

Updated on 09-05-2026 12:26 PM
नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 31 जनवरी को त्रिनिदाद और टोबैगो में क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शुमार ब्रायन लारा से मुलाकात की। जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लारा के साथ तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें 'वन एंड ओनली' बताया। 17 साल के शानदार करियर में 11,000 से अधिक टेस्ट रन और एक टेस्ट मैच में 400 रन बनाने वाले लारा की मौजूदगी ने भारत और कैरेबियाई देशों के बीच सांस्कृतिक और खेल संबंधों की गहराई को दर्शाया। जयशंकर को विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित एक ध्वजारोहण समारोह में सम्मानित भी किया गया, जहां लारा विशेष रूप से उपस्थित थे। विदेश मंत्री ने लारा के साथ आने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

स्कूली बच्चों को मिले मेड-इन-इंडिया लैपटॉप

कूटनीतिक स्तर पर यह दौरा बेहद सफल रहा। जयशंकर ने त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने मिलकर स्थानीय स्कूली बच्चों को भारत में बने लैपटॉप वितरित किए। यह कदम भारत की 'डिजिटल इंडिया' पहल और विकास सहयोग को वैश्विक स्तर पर साझा करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जयशंकर ने प्रधानमंत्री बिसेसर के मार्गदर्शन और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी अंतर्दृष्टि की सराहना की। त्रिनिदाद के संसद भवन में हुए भव्य स्वागत के लिए भी उन्होंने आभार व्यक्त किया और इसे एक विशेषाधिकार बताया।

पर्यटन और सौर ऊर्जा पर हुए महत्वपूर्ण समझौते

इस यात्रा के दौरान भारत और त्रिनिदाद व टोबैगो के बीच द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। ये समझौते मुख्य रूप से पर्यटन, रिनेवेबल एनर्जी, विकास सहयोग और पारंपरिक चिकित्सा जैसे क्षेत्रों को कवर करते हैं। विदेश मंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत कैरेबियाई देशों के साथ सौर ऊर्जा और पारंपरिक चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में तकनीक साझा करने को तैयार है। त्रिनिदाद के विदेश मंत्री सीन सोबर्स ने जयशंकर का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसके बाद दोनों देशों के बीच भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा हुई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.