मिथुन चक्रवर्ती से शादी करने के लिए तुर्की से भारत आई थीं फैन, शादीशुदा एक्टर ने पहना दी थी अंगूठी

Updated on 19-01-2026 12:11 PM
टीवी का पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 16' एक बार फिर से सुर्खियों में है। इसमें मेहमान बनकर आए मिथुन चक्रवर्ती ने सेट का माहौल ही बदल दिया। उन्होंने जमकर मस्ती की। शो पर उनके 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया। इस दौरान उनके दोनों बेटे भी आए, जिन्होंने कुछ पुरानी यादें ताजा कीं। जिसे सुनकर अभिनेता भावुक भी हो गए। इसके अलावा होस्ट आदित्य ने तुर्की की फैन का किस्सा भी सुनाया, जिसने मिथुन को प्रपोज कर दिया था।

मिथुन चक्रवर्ती के बारे में आदित्य नारायण ने 'इंडियन आइडल 16' में एक मजेदार किस्सा सुनाया। सबसे पूछा, 'क्या आपको पता है कि मिथुन जी का फेवरेट गाना कौन सा है?' जजेस सोचने लगे तो होस्ट बोले, 'र्की... तुर्की… और तुर्की।' अजीब गाना सुनकर किसी को समझ नहीं आता है। आदित्य ने आगे कहा, 'तुर्की से दो लड़कियां मिथुन दा के प्यार में पागल होकर भारत आई थीं और उन्हें पता था कि वह शादीशुदा हैं, लेकिन फिर भी वे उनसे शादी करना चाहती थीं।'

मिथुन चक्रवर्ती से शादी करना चाहती थी तुर्की की फैन

होस्ट ने खुलासा किया कि एक्टर ने तुर्की की लड़की को रिंग पहनाकर शादी भी की थी। फिर मिथुन ने बताया, 'उस वक्त मेरे करियर का पीक चल रहा था और मैं शादीशुदा भी था। तब तुर्की से दो लड़कियां मुझसे मिलने के लिए आई थीं। पहले वो मुझसे मिलकर चली गईं, लेकिन फिर कुछ सालों बाद दोबारा मिलने के लिए पहुंच गईं। उनमें से एक लड़की शादी करना चाहती थी। मैंने अपनी पत्नी से पूछा तो वो पहले नाराज हुई, लेकिन फिर मेरी बात को समझा भी।'

शादीशुदा मिथुन ने फैन को पहना दी थी अंगूठी

एक्टर ने आगे बताया, 'उनसे छुटकारा पाने के लिए मैंने लड़की को रिंग पहना दी और कहा कि यहां ऐसे ही शादी होती है। मैंने उनसे कहा कि वे अब वापस तुर्की जाएं और इंतजार करें। मैं यहां से सारा काम निपटाकर उनके पास आता हूं।' ये किस्सा सुनकर सभी लोग हंसने लगे। मिथुन ने बताया कि अब उस तुर्की फैन की शादी हो चुकी है और जब बात होती है, तो वो इस पागलपन को याद करके बहुत हंसती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.