एक फर्टिलिटी डॉक्टर 94 बच्चों का पिता निकला, धोखे से महिलाओं को किया गर्भवती

Updated on 13-05-2022 09:45 PM

वॉशिंगटन धरती पर डॉक्टर को भगवान का प्रतिरूप माना जाता है पर अमेरिका में एक फर्टिलिटी डॉक्टर के कुत्सित प्रयास ने इस पैसे को कलंकित कर दिया।

यह फर्टिलिटी डॉक्टर 94 बच्चों का बाप निकला। और अभी भी यह गिनती जारी है। दरअसल, वह अपने यहां आनेवाले मरीजों में अपना स्पर्म डाल दिया करता था। इस मामले को लेकर अब नेटफ्लिक्स ने एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। मामला अमेरिका के इंडियानापोल्स का है।

 यहां के डॉ. डोनाल्ड क्लाइन की सच्ची स्टोरी से लोगों को अवगत कराने के लिए नेटफ्लिक्स नेअवर फादरनाम की एक डाक्यूमेंट्री बनाई है। 1970 और 1980 के दशक में यह डॉक्टर अपने हॉस्पिटल में आने वाली महिला मरीजों को बिना जानकारी दिए उनमें अपना स्पर्म डाल दिया करता था।

यह क्राइम को पहली बार उनकी बेटी जैकोबा बेलाईड ने उजागर किया था। स्पर्म डोनेशन के जरिए ही उनका जन्म हुआ था। एक दिन उन्होंने घर पर अपना डीएनए टेस्ट किया। जिसमें उन्हें पता चला कि इस डॉक्टर से उनके सात भाई-बहन और हैं। लेकिन उनकी मां अलग-अलग हैं।

 इसके बाद यह ग्रुप अपनी फैमली ट्री की सच्चाई जानने के लिए काम करने लगा। जिसमें उन्हें पता चला- उनके पैरेंट्स का फर्टिलिटी डॉक्टर महिला मरीजों में अपना स्पर्म डाल दिया करता था। डाक्यूमेंट्री में जैकोबा ने इस बारे में डिटेल में बताया है। मैट व्हाइट को भी यह जानकारी मिली कि वह भी डॉक्टर क्लाइन की बच्ची है। उन्होंने कहा- मैं बस अपनी मां के लिए बुरा फील कर रही थी।

मैट की मां लिज व्हाइट ने कहा- जब मैट का डीएनए टेस्ट आया तो मेरे मुंह से पहली बात यह निकली कि मेरा 15 बार रेप हुआ है और मुझे पता भी नहीं चला। डॉक्टर क्लाइन द्वारा अपने इलाज को लेकर उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने ऑफिस में अकेला होता था। मामले सामने आने के बाद क्लाइन को कोर्ट ले जाया गया। तब के प्रावधानों के मुताबिक, उसने कोई क्रिमिनल कानून को नहीं तोड़ा था।

जिसके बाद उससे करीब 40 हजार रुपए का फाइन वसूला गया। और उसे छोड़ दिया गया। साल 2018 में एक कानून पास किया, जिसके तहत इंडियाना में अवैध स्पर्म दाताओं को गैर-कानूनी माना जाएगा। हालांकि इसे लेकर अमेरिका में अब तक कोई फेडरल लॉ नहीं है। घर पर डीएनए टेस्टिंग के जरिए यह भी पता चला है कि ऐसे 44 डॉक्टर हैं, जिन्होंने अपने मरीजों को अपने स्पर्म के जरिए गर्भवती किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.