‘टेस्ला’ शेयरधारकों के एक समूह ने कंपनी को निजी बनाने के मस्क के 2018 के ट्वीट पर किया केस

Updated on 18-04-2022 09:37 PM

डेट्रॉयट, अमेरिका दुनिया के सबसे रईसों में शुमारटेस्लाकम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने 2018 के कुछ ट्वीट किए जिसको लेकर कुछ शेयरधारकों के एक समूह ने कंपनी को निजी बनाने के मामले में उन पर केस कर दिया है

और संघीय न्यायाधीश से मस्क को मामले पर टिप्पणी करना बंद करने का आदेश देने का अनुरोध किया है। अदालती दस्तावेजों में टेक्सास स्थित कम्पनी के शेयरधारकों के वकीलों ने कहा कि मामले में एक न्यायाधीश ने फैसला सुनाया था कि टेस्ला को निजी बनाने के लिएनिधि सुरक्षित रखनेसे जुड़े मस्क के ट्वीट झूठे थे और उनकी टिप्पणी 2018 के अदालती समझौते का भी उल्लंघन करती है।

समझौते के तहत मस्क और टेस्ला ने दो-दो करोड़ डॉलर का जुर्माना देने पर सहमति व्यक्त की थी। गौरतलब है कि मस्क ने गुरुवार कोटेड 2022’ सम्मेलन में एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि उनके पास 2018 में टेस्ला को निजी बनाने के लिए धन था। उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल इसलिए समझौता कर लिया क्योंकि बैंक अधिकारियों ने उन्हें कहा था

कि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो वे धन मुहैया करना बंद कर देंगे और टेस्ला कम्पनी दिवालिया हो जाएगी। टेस्ला शेयरधारकों के वकीलों ने शुक्रवार को दायर अदालती दस्तावेजों में आरोप लगाया कि मस्क मुकदमे में संभावित ज्यूरी के सदस्यों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। वकीलों का कहना है कि मस्क संभावित ज्यूरी के सदस्यों को प्रभावित करने के लिए अभियान चला रहे हैं, क्योंकि मामले पर जल्द सुनवाई शुरू होने वाली है। उन्होंने तर्क दिया कि मस्क ने 2018 के ट्वीट में टेस्ला को निजी बनाने के लिए 420 डॉलर प्रति शेयर की कीमत केवल शेयर की कीमतों में फेरबदल करने के लिए बताई थी।

वकीलों ने सैन फ्रांसिस्को में न्यायाधीश एडवर्ड एम. चेन से अनुरोध किया कि सुनवाई पूरी होने तक मस्क को इस मुद्दे पर आगे सार्वजनिक टिप्पणी करने से रोका जाए। इसके बाद, चेन ने मस्क के वकीलों से बुधवार तक मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा।

 मुकदमा ऐसे समय में दायर किया गया है, जब ट्विटर को खरीदने की पेशकश को लेकर पिछले कुछ दिनों से मस्क एक बार फिर चर्चा में बने हैं। मस्क ने ट्विटर के प्रत्येक शेयर के लिए 54.20 डॉलर की पेशकश की है। कुल मिलाकर यह पेशकश 43 अरब डॉलर से ज्यादा की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.