इजरायल की राजधानी यरुशलम में भीषण आतंकी हमला, हमलावर ने बस स्टॉप पर बरसाई अंधाधुंध गोलियां, 5 की मौत

Updated on 08-09-2025 03:51 PM
तेल अवीव: इजरायल के यरुशलम में सोमवार को गोलीबारी की एक घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। सोमवार को यरुशलम के रमोत जंक्शन पर एक बस स्टॉप पर हुई गोलीबारी की गई है। इस घटना में पांच लोगों की मौत की पुष्टि को गई है जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं। इजरायली मीडिया ने इसे एक आतंकी हमला बताया है, जिसमें आम लोगों को निशाना बनाया गया।

वाय नेट की रिपोर्ट के मुताबिक, लाइन-62 पर बस स्टॉप पर गोलीबारी करने वाले हमलावरों को आईडीएफ सैनिक और एक सशस्त्र नागरिक ने घेर लिया और गोली मारकर ढेर कर दिया। बस स्टॉप पर गोलीबारी की सूचना सुबह 10:13 बजे यरुशलम क्षेत्र में मैगन डेविड एडोम की 101 आपातकालीन हेल्पलाइन पर मिली।

पूरे इलाके में अलर्ट

घटना की सूचना के बाद पुलिस और राहकर्मी मौके पर पहुंचे। हमले के घायलों को शारे जेडेक और हदस्सा अस्पतालों में ले जाया गया। तत्काल जरूरतों को पूरा करने के लिए रामला स्थित केंद्रीय रक्त बैंक से रक्त की आपूर्ति की गई। पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और पूरे क्षेत्र में एजेंसियों की अलर्ट पर रखा गया है।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहतकर्मी नदाव तैयब ने बताया कि जब हम पहुंचे तो हमने बस स्टॉप के पास सड़क पर बेहोश पड़े लोगों को देखा। चारों तरफ तबाही, टूटे हुए शीशे और अफरा-तफरी का माहौल था। हमने तुरंत घायलों का इलाज शुरू किया और उन्हें अस्पतालों में पहुंचाया।

पुलिस की यूनिट मौके पर

पुलिस ने बताया कि हमले के बाद घटनास्थल तक पहुंचने के रास्ते बंद कर दिए गए थे। पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि कई लोग घायल हैं, जिनमें कुछ गंभीर हैं। हमलावरों को मार गिराया गया है। जिला कमांडर के नेतृत्व में कई पुलिस यूनिट इलाके में आ गई हैं।

यरूशलम में दो साल पहले इसी तरह का हमला देखने को मिला था, जब बंदूकधारियों ने गिवत शॉल जंक्शन पर एक बस स्टॉप पर गोलीबारी की गई थी। पूर्वी यरूशलम के सुर बहेर इलाके के निवासी हमलावरों ने एक एम-16 राइफल और एक हैंडगन का इस्तेमाल करते हुए तबाही मचाई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.