उ. कोरिया की 'जेल' में भूख से तड़पते कैदी कर रहे 12 घंटे मजदूरी, तस्वीरों से सामने आई सच्चाई

Updated on 13-11-2021 09:48 PM

प्योंगयांग उत्तर कोरिया की एक जेल में भूख से तड़प रहे कैदियों को पहली सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैदी भूख की वजह से कितने कमजोर हो गए हैं। चीन सीमा से कुछ दूर स्थित लेबर कैंप में करीब 2,500 कैदियों को रखा गया है, जो पास के खेतों में काम करने को मजबूर हैं। ये कैदी उत्तर कोरिया के सैनिकों के लिए वर्दी, सर्दियों के लिए कोट, टोपी, जूते और साइकिल का निर्माण करते हैं।

दुर्भाग्य से जो लोग उत्तर कोरियाई शासन की गिरफ्त में जाते हैं, उन्हें दिन में 12 घंटे काम करने के लिए मजबूर किया जाता है। इन्हें भयावह हालात में बिना भोजन के रहना पड़ता है। इतनी क्रूरता होने के बाद भी यह कैंप 'कम गंभीर' कैंपों में से एक है। सबसे गंभीर अपराध, जैसे राजनीतिक अपराध, वाले कैदियों को क्वान-ली-सो शिविरों में दंडित किया जाता है। हालांकि उत्तर कोरिया शासन इसके अस्तित्व से इनकार करता है।

हालिया सैटेलाइट तस्वीरों में अनाज के ढेर के साथ समूह में खड़े कैदी दिखाई देते हैं। एक अन्य तस्वीर में कैदियों को इंडस्ट्रियल वर्कशॉप से घिरे एक यार्ड में देखा जा सकता है। उत्तर कोरिया से भागे और शिविर के बारे में जानकारी रखने वाले किम डूह्युन ने कहा कि फोटो खिंचवाने वाले कैदियों को जबरन श्रम का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कभी-कभी कैदियों को आस-पास के खेतों में काम करने के लिए इकट्ठा किया जाता है। जब वे काम पर जाते हैं या वापस आते हैं तो उन्हें लाइन में लगकर चलना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कैदियों की वर्दी ग्रे है और वे एक ही रंग की टोपी पहनते हैं। जैसा फोटो में देखा जा सकता है कि कैदियों का सिर हल्का सफेद नजर आता है।

कैदियों की सैटेलाइट फोटो यह साबित करती है कि तास एन्गि नी अभी भी काम कर रही है। किम ने कहा कि जिन कैदियों को उनके परिवारों की ओर से भोजन नहीं भेजा जाता, उनका जीवित रहना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि परिवार कैदियों को भोजन के रूप में मदद कर सकता है। लेकिन पूरा भोजन कैदियों तक नहीं पहुंचता, उसमें कुछ भाग अधिकारी ले लेते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.