युद्धग्रस्त देशों के संघर्ष में बड़ी संख्या में बच्चे हुए प्रभावित

Updated on 01-01-2022 08:36 PM

न्यूयार्क। यूनिसेफ ने विश्व में बढ़ रहे तनाव के बीच बच्चों की स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की है। संगठन ने 2021 के दौरान हुए सशस्त्र संघर्ष, अंतर-सांप्रदायिक हिंसा और असुरक्षा के चलते बड़ी तादाद में प्रभावित हुए बच्चों की संख्या को लेकर चेतावनी भी जारी की है।

अफगानिस्तान, यमन, सीरीया और उत्तरी इथियोपिया सरीखे देशे में संघर्ष के दौरान बच्चों को लेकर हुई हिंसा पर यूनिसेफ ने रोष व्यक्त किया है। पिछले सप्ताह ही पूर्वी म्यांमार में एक हमले में चार बच्चे 35 लोग मारे गए थे। एक बयान में, यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक हेनरीटा फोर ने कहा कि साल दर साल, संघर्ष के पक्षधर बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा को लेकर नकारात्मक रुख अपनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे पीड़ित हैं और इस बेरुखी के कारण वो मर रहे हैं। बच्चों को नुकसान से बचाने के लिए हर संभव कोशिश की जानी चाहिए।

  संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक साल 2020 में बच्चों के खिलाफ कुल 26,425 गंभीर उल्लंघनों की पुष्टि हुई थी। हलांकि साल 2021 के आंकड़े अभी तक उपलब्ध नहीं है। जिसके चलते कोई सटीक आंकड़ा अभी बताया नहीं जा सकता। साल 2021 के पहले तीन महीनों के दौरान बच्चों के खिलाफ गंभीर उल्लंघनों के मामलों की कुल संख्या में मामूली गिरावट देखी गई थी।

 लेकिन अरहरण और दुष्कर्म के पुष्टी किए गए मामलों में तीव्र वृद्धि जारी है। बच्चों के अपहरण के सबसे ज्यादा मामले पूर्वी अफ्रीकी देश सोमालिया से सामने आए हैं। इसके बाद कांगो, चाड, नाइजीरिया, कैमरून और नाइजर सरीखे देशों में अपहरण के मामले दर्ज किए गए। वहीं,दूसरी ओर कांगो गणराज्य, सोमालिया और मध्य अफ्रीका में यौन हिंसा के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.