रेलकर्मी की सतर्कता से टल गई बड़ी घटना

Updated on 08-09-2021 11:30 PM
बिलासपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर एवं रायपुर मंडल में कार्यरत संरक्षा कोटि के 02 रेल कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा सबंधी कार्य निष्पादन के लिए महाप्रबंधक  आलोक कुमार के द्वारा आज सम्मानित किया गया । कोरोना प्रोटोकोल का पूरी तरह पालन करते यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है
30 जुलाई, 2021 को बिलासपुर रेल मंडल के खोडरी रेलवे स्टेशन में कार्यरत  धनीराम जायसवाल, ट्रैफिक असिस्टेट-ढ्ढ के द्वारा सुबह 03.55 बजे गाड़ी संख्या 05232 गोंदिया-बरौनी स्पेशल से सिग्नल एक्सचेंज के दौरान ट्रेन में लगे हुए हेड लोको में ब्रेक बाइडिंग की पहचान कर सजगता एवं सतर्कता का परिचय देते हुए संभावित दुर्घटना को टालने में प्रशंसनीय कार्य किया गया है ।
इसी प्रकार दिनांक 17 अगस्त, 2021 को रायपुर रेल मंडल के निपनिया रेलवे स्टेशन में कार्यरत  संजीत कुमार, स्टेशन मास्टर के द्वारा एक मालगाडी में हॉट एक्सल की पहचान कर सजगता एवं सतर्कता का परिचय देते हुए संभावित दुर्घटना को टालने में प्रशंसनीय कार्य किया गया है । संरक्षा से संबंधित अच्छी जानकारी, सजगता, सतर्कता एवं बेहतर संरक्षा भरे कार्य की सराहना करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर महाप्रबंधक  आलोक कुमार ने उपरोक्त कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया । इस अवसर पर महाप्रबंधक ने दोनों रेलकर्मियों से संवाद भी किया तथा उनके कार्य की जानकारी ली एवं भविष्य में भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।
इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक ए. एस. गनवीर, प्रमुख मुख्य इंजीनियर  एस.के. गुप्ता, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी  अरुण कुमार जैन, हिमांशु जैन, सचिव,  साकेत रंजन, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सहित सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित थे ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.