इंडिगो की मुंबई-कोलकाता फ्लाइट में युवक को पैनिक अटैक आया

Updated on 02-08-2025 12:18 PM

इंडिगो की मुंबई-कोलकाता फ्लाइट का वीडियो वायरल है। इसमें एक यात्री साथी यात्री को थप्पड़ मारता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक शख्य को पैनिक अटैक आया था, उसने शोर मचाया। इससे गुस्साए साथी यात्री ने उसे थप्पड़ जड़ा।

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक मुस्लिम शख्स को पैनिक आया हुआ है। वो गैलरी में खड़ा है। उसके आस-पास कुछ एयर होस्टेस भी मौजूद हैं जो उसे असिस्ट कर रही हैं। अचानक से सीट पर बैठ यात्री ने मुस्लिम शख्स को जोरदार थप्पड़ मार दिया।

थप्पड़ के कारण मुस्लिम शख्स और पैनिक हो जाता है। वो जोरों से रोने लगता है। एयर होस्टेस भी घबरा जाता है और सीट पर बैठे यात्री से कहता है आपने ऐसा क्यों किया? अन्य यात्री भी सीट पर बैठे शख्स को गलत व्यवहार के लिए डांटने लगते हैं।

इस पर शख्स कहता है- मुझे परेशानी हो रही थी। अन्य पैसेंजर्स सीट पर बैठे शख्स को गलत हरकत के लिए डांटने लगते हैं। इसके बाद एयर होस्टेस पैनिक अटैक से पीड़ित शख्स को दूसरी सीट पर ले जाकर बिठाती है। साथ ही थप्पड़ मारने वाले यात्री की भी सीट बदल देती हैं।

इंडिगो ने माफी मांगी

घटना पर इंडिगो ने X पोस्ट में लिखा- हमें अपनी एक फ्लाइट में हुई मारपीट की घटना की जानकारी है। इस तरह का अभद्र व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है और हम अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा और सम्मान से समझौता करने वाली किसी भी कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं।

एयरलाइन ने लिखा कि फ्लाइट के कोलकाता लैंड होने के बाद थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति को सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.