बाइक सवार को गूगल मैप सीधा कुएं में लेकर चला गया, 'बचाओ-बचाओ' की आवाज सुनकर पुलिस ने बचाई जान

Updated on 23-01-2026 12:21 PM
लखनऊ: किसी के घर जाना है या कहीं अनजान जगह जाना हो, बस गूगल मैप लगाइए और आराम से पहुंच जाइए, लेकिन कभी-कभार ये गूगल मैप जिंदगी संकट में डाल दे रहा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया है। यहां के नगराम थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात गूगल मैप के सहारे रास्ता खोजते हुए बाइक सवार युवक खेत में बने कुएं में गिर गया।

गश्त पर निकली पुलिस टीम ने सड़क किनारे लावारिस हालत में बाइक पड़ी देखी तो रुक गई। इसी दौरान पास के कुएं से 'बचाओ-बचाओ' की आवाज आई। पुलिस ने कुएं में देखा तो एक युवक पड़ा मिला। थोड़ी देर बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित निकाल लिया। युवक की पहचान रितेश जायसवाल (25) निवासी एवीएम कॉलोनी, अर्जुनगंज के रूप में हुई। वह बाइक से अपने गांव भवानीगढ़, थाना शिवगढ़, जनपद रायबरेली जा रहा था।
नगराम-खुजौली मार्ग पर मोड़ पर उसका संतुलन बिगड़ गया और उसकी बाइक सड़क से नीचे उतरकर कुएं की दीवार से टकराई। टक्कर के बाद युवक उछलकर कुएं में जा गिरा। एसओ नगराम विवेक चौधरी के अनुसार, रात करीब 12 बजे पुलिस टीम करोरा-नगराम मार्ग पर हसवापुल के पास गश्त कर रही थी, तभी बाइक दिखाई दी। पास पहुंचने पर कुएं से आवाज आने पर युवक का पता चला। पुलिसकर्मियों ने अपने मफलर और लोई आपस में जोड़कर रस्सी जैसा बनाया और कुएं में लटकाकर युवक को बाहर निकाला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.