एण्ड टीवी के 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' में एक नये किरदार की एंट्री से आने वाला है गुड़िया और उसके परिवार के जीवन में भूचाल

Updated on 06-07-2020 10:56 PM

मुंबई / एण्ड टीवी के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। शो के निर्माता इसके नये एपिसोड पर काम कर रहे है । फैन्स और दर्शकों को जल्द ही एक बेहतरीन एक्टर की नई एंट्री देखने को मिलेगी। हमारी अपनी गुड़िया का किरदार निभाने वाली सारिका बहरोलिया भी सेट पर वापस आकर काफी खश हैं। उन्हें नई और मजेदार शैतानियों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने का बेसब्री से इंतजार है। कोई ऐसा है जो गुड़िया के जीवन में आने वाला है। वह इंसान गुड़िया और उसके पूरे परिवार में भूचाल लाने वाला है।

ये खूबसूरत एक्टर कोई और नहीं, बल्कि 'मेरे डैड की मारुति' से लोकप्रियता हासिल करने वाले करम राजपाल है। कई सारे टेलीविजन शोज में काम करने के बाद, सबके दिलों की धड़कन करम राजपाल ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी' में नजर आयेंगे । अपने इस नये सफर को लेकर उत्साहित, करम कहते है, "मुझे कम से कम यह कहते हुए काफी खुशी महसूस हो रही है। मैं तो खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे रवि महाशब्दे सर और समता सागर मैम जैसे जाने-माने कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला है। सारिका बहुत ही प्यारी लड़की है, एकदम जोश से भरी हुई। एण्ड टीवी और 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' में सभी लोग काफी अच्छे और मिलनसार है। मैं शो में एक बाल ब्रह्मचारी की भूमिका निभा रहा हूँ और यह जानने के लिये काफी उत्सुक हूं कि आगे गुड़िया के जीवन में क्या होने वाला है। मुझे इस बात का इंतजार है कि दर्शक खुद उसे देखे!''

देखिये, 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' के सभी नये एपिसोड, जल्द आ रहा है, केवल एण्ड टीवी पर!


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
'धुरंधर 2' में मेजर इकबाल के रोल से छाए एक्टर अर्जुन रामपाल ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल और दर्दनाक दौर के बारे में बात की है।…
 09 June 2026
'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के किरदार को ऑब्जेक्टिफाई किए जाने और उत्तेजक कैमरा एंगल दिखाने पर जहां मेकर्स की खूब आलोचना हो रही है। फिल्म के कई सीन्स में जान्हवी…
 09 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता के बॉस का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने हाल ही में असित कुमार मोदी के साथ अपने रिश्ते के…
 09 June 2026
मशहूर हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा का हाल ही निधन हो गया। उनके सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, पर उन्होंने दम…
 09 June 2026
फेमस फिल्म, टीवी एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर मंजरी फडणीस का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है, जिसमें वो फूट-फूट कर रोती-बिलखती दिख रही हैं। वीडियो ऐसा है जिसे…
 09 June 2026
'बॉर्डर 2' से धमाका करने के बाद सनी देओल अब नई फिल्म 'बंटवारा 1947' के साथ तैयार हैं। इसका मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है और साथ ही रिलीज…
 08 June 2026
ऑस्कर अवॉर्ड विनर म्यूजिशियन एआर. रहमान ने रविवार को पंजाब में अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहली बार लाइव परफॉर्मेंस देकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को म्यूजिक के जरिए सलामी…
 08 June 2026
कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आने वाली हैं, ने नर्सों की यूनिफॉर्म को लेकर अपनी राय खुलकर रखी है। उनका मानना है कि आज भी…
 08 June 2026
हरियाणवी रागनी, लोक गीतों और संगीत की दुनिया को बड़ा झटका लगा है। हरियाणवी रागनी मंच का पर्याय बन चुके पेप्‍सी शर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं। महज 38…
Advt.