भारतीय क्रिकेट में शुरू होगा बदलाव का दौर, नए पार्टनर के साथ उतरेंगे रोहित, गेंदबाजी में करनी होगी माथापच्ची

Updated on 12-07-2023 02:38 PM
रोसेउ: भारतीय टीम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ आज से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के जरिए बदलाव के दौर की शुरुआत करेगी। फिलहाल फोकस युवा यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) पर रहेगा। मेजबान वेस्टइंडीज के लिए वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर में मिली हार के जख्म अभी ताजा हैं और वह भारत जैसी मजबूत टीम को हराकर विश्व क्रिकेट में अपना अस्तित्व बनाए रखने की कोशिश में होगा।


दिखेगी नई ओपनिंग जोड़ी

चेतेश्वर पुजारा को बाहर किए जाने के बाद भारतीय टॉप ऑर्डर में एक जगह खाली हुई है। उम्मीद की जा रही है कि यशस्वी उस कमी को पूरा करेंगे और फर्स्ट क्लास क्रिकेट के शानदार फॉर्म को यहां जारी रख पाएंगे। रोहित शर्मा ने साफ कर दिया है कि शुभमन गिल तीसरे नंबर पर खेलेंगे। ऐसे में रोहित और यशस्वी पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं।
भारत का नया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र पिछले दो चक्रों की तुलना में कठिन होगा। पिछले दो सत्र में भारतीय टीम बेहतरीन तेज गेंदबाजी और सधे हुए बल्लेबाजी क्रम के दम पर फाइनल में पहुंची थी। अब प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे समय से चोटिल हैं जबकि मोहम्मद शमी को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। ईशांत शर्मा पिछले दो चक्र खेले हैं लेकिन इस बार कमेंट्री करेंगे। भारतीय टीम के आक्रमण में धार की कमी दिख रही है।

आमने-सामने
कुल मैच: 98
भारत जीता: 22
वेस्टइंडीज जीता: 30
ड्रॉ: 46

कौन होगा तीसरा पेसर

इस बार 29 वर्ष के मोहम्मद सिराज तेज आक्रमण की अगुआई करेंगे, जिनका साथ देने के लिए नौ टेस्ट का अनुभव रखने वाले शार्दुल ठाकुर होंगे। ऐसे में एक बार फिर दारोमदार रविचंद्रन अश्विन (474 विकेट) और रविंद्र जाडेजा (268) की स्पिन जोड़ी पर रहेगा। इन चारों का चयन तो तय है लेकिन मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट और नवदीप सैनी में से एक को चुनना आसान नहीं होगा।

मेजबान के पास है धार

विंडसर पार्क पर छह साल बाद टेस्ट मैच होने जा रहा है और इसी प्रारूप में पिछले कुछ साल में कैरेबियाई टीम अच्छा खेल पाई है। उनके पास केमार रोच (261 विकेट) और शेनॉन गैब्रियल (164 विकेट) जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं। गैब्रियल सफेद गेंद का क्रिकेट नहीं खेलते हैं। इस साल के आखिर में साउथ अफ्रीका के दौरे से पहले उसके लिए अनुभवी रोच, गैब्रियल, अलजारी जोसेफ और जैसन होल्डर जैसे गेंदबाजों को खेलना अच्छा अनुभव होगा।

पिच और मौसम

विंडसर पार्क की पिच बल्लेबाजों से ज्यादा गेंदबाजों के मुफीद रही है। स्पिनर्स की भूमिका यहां अहम हो सकती है क्योंकि यहां कि पिच पर टर्न के साथ बाउंस भी देखने को मिलता रहा है। पहली पारी का यहां औसत स्कोर 249 रहा है। टेस्ट के पांचों दिन थोड़ा-बहुत बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम उमस भर रहेगा।

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमान गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जाडेजा, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट

वेस्टइंडीज: क्रेग ब्रेथवेट (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, रेमन रीफर, जर्मेन ब्लैकवुड, एलिक अथानाजे, रहकीम कॉर्नवेल, जोशुआ डीसिल्वा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, केमार रेमाच, शेनॉन गैब्रियल।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.