डेविड वॉर्नर से सरेआम भिड़ गया खिलाड़ी, पाकिस्तान सुपर लीग में ये हो क्या रहा है?

Updated on 03-04-2026 12:15 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में इस बार ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डेविड वॉर्नर भी खेल रहे हैं। बीते 2 अप्रैल को डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली कराची किंग्स का मुकाबला था। हालांकि मैच के बाद एक अजीबोगरीब घटना हुई। दरअसल, डेविड वॉर्नर की कराची किंग्स के अपने टीममेट मोईन अली से ही लड़ाई हो गई। दोनों की लड़ाई की वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

पीएसएल में भिड़े डेविड वॉर्नर और मोईन अली

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर और इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली दोनों ही खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में कराची किंग्स के लिए खेल रहे हैं। बीते बुधवार को पीएसएल का 10वां मुकाबला कराची और पिंडीज के बीच खेला गया। इस मैच के बाद वॉर्नर और मोईन के बीच माहौल गरमा गया। वॉर्नर काफी ज्यादा गुस्से में नजर आए। वॉर्नर गुस्से में कुछ कह भी रहे थे। लेकिन टीम के ही एक सदस्य ने आकर बीच बचाव किया।

कराची किंग्स ने जीता लगातार तीसरा मुकाबला

कराची किंग्स का प्रदर्शन पीएसएल 2026 में अब तक सातवें आसमान पर रहा है। कराची ने इस सीजन खेले गए तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वे 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर हैं।

कुछ ऐसा रहा पिंडीज और कराची का मुकाबला

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कराची किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पिंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 197 रन बनाए। पिंडीज के लिए सर्वाधिक 65 रन डेरिल मिचेल ने बनाए। हसन अली ने कराची के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

198 रन का टारगेट कराची किंग्स ने 19.2 ओवर में चेज कर लिया। आजम खान ने 74 रन की तूफानी पारी खेली। कप्तान डेविड वॉर्नर 50 रन बनाकर आउट हुए। पिंडीज के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट डेरिल मिचेल ने लिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.