चंद्रमा की सतह पर 54 साल से पड़ा है एक सीक्रेट यंत्र, आज भी कर रहा है काम, जानें पूरी कहानी

Updated on 23-08-2023 01:25 PM
फ्लोरिडा: भारत के चंद्रयान 3 पर दुनियाभर की नजरें लगी हैं। चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान लैंडिंग के लिए तैयार है। इस मिशन के साथ ही 54 साल पहले अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का अपोलो 11 भी याद आने लगा है। 20 जुलाई 1969 को नासा ने अपोलो 11 को चांद पर उतारा था। अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रॉन्‍ग इस मिशन के कमांडर थे। उनके साथ बज आल्ड्रिन भी चांद पर गए थे। दोनों जब चांद पर उतरे थे तो उन्‍होंने एक ऐसी डिवाइस वहां पर फिट की थी जो आज तक काम कर रही है। जानिए इसके बारे में सबकुछ।

क्‍या है यह डिवाइस
जो डिवाइस नील आर्मस्‍ट्रॉन्‍ग और आल्ड्रिन ने फिट की थी उसे 'रेट्रोरिफ्लेक्‍टर' के तौर पर जाना जाता है। यह एक लेजर रेंजिंग रेट्रोरिफ्लेक्टर (LRRR) है। यह रेट्रोरिफ्लेक्टर, ऐरे को पृथ्वी की तरफ लक्ष्‍य रखने के मकसद से वहां पर फिट किया गया था। इसे फ्यूज्ड सिलिका के क्यूब्स से बनाया गया था। पृथ्वी से चंद्रमा पर भेजी गई लेजर-रेंजिंग किरणें को इस एलआरआर द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। इससे वैज्ञानिकों को चांद और धरती के बीच की दूरी की सटीक माप करने में मदद मिलती है। दोनों के बीच की दूरी की गणना धरती पर लौटने वाली रोशनी बहुत छोटी पल्स के लिए जरूरी समय को मापकर की जाती है।

क्‍या है इसका काम
जर्नल साइंस के एक आर्टिकल के मुताबिक यह माप इतना सटीक हो सकता है कि वास्तविक आंकड़े से अधिकतम अंतर करीब छह इंच तक हो सकता है। मार्च 1970 में आए साइंटिफिक अमेरिकन के इश्‍यू में जेम्स फॉलर और जोसेफ वाम्लर ने लिखा था कि महत्वपूर्ण है कि किसी विशेष क्षण में पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की पूर्ण दूरी नहीं है, बल्कि महीनों और वर्षों की अवधि में छह इंच या उससे बेहतर सटीकता के साथ मापी गई दूरी का अलग होना है। कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देने के लिए इस तरह की विविधताओं का अध्ययन किया जा सकता है। ' फॉलर को एलआरआरआर के आइडिया का क्रेडिट दिया जाता है।

जब खो गई डिवाइस

एलआरआरआर को चंद्रमा पर रखा गया था। जबकि चार और रेट्रोरिफ्लेक्टर भी पृथ्वी पर रखे गए थे। इनमें से तीन अमेरिका के अपोलो मिशन ने रखे थे जबकि बाकी सोवियत संघ के लूना मिशन ने स्‍थापित किए थे। सोवियत संघ के लूनोखोद1 यानी लूना-1 ने पहला रेट्रोरिफ्लेक्टर रखा था। स्‍पेस.कॉम के मुताबिक 17 नवंबर, 1970 को चंद्रमा पर रखा गया सोवियत संघ का रेट्रोरिफ्लेक्टर खो गया है। 14 सितंबर, 1971 के बाद से इसके बारे में नहीं सुना गया था। लेकिन साल 2010 में खगोल भौतिकीविदों ने इसे फिर से तलाश लिया था। साथ ही बाकी सभी रेट्रोरिफ्लेक्टर, अभी भी चालू हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.