यातायात सिग्नल पर खड़ी महिला को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर

Updated on 19-09-2021 05:56 PM

कोरबा  कोरबा शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके सीएसईबी चौक पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया दरअसल वाहन सवार महिला बुधवारी की तरफ से दर्री जाने के लिए सिग्नल ऑन होने का इंतजार कर रही थी तभी पीछे से रहे अनियंत्रित ट्रक ने महिला के वाहन को पीछे से टक्कर मार दी।

     महिला ट्रक के चक्कों के नीचे गई जिसे देखते ही सिग्नल पर तैनात ट्रैफिक के जवान दौड़कर पहुंचे और तत्काल ट्रक को रुकवा दिया जिसके बाद महिला की जान बाल-बाल बची सीएसईबी चौक पर सड़क चारों तरफ विभाजित है ट्रैफिक सिग्नल लगे हैं लोग विपरीत दिशा में सफर करते हैं यहां सीएसईबी चौकी के साथ ही ट्रैफिक के जवानों की भी तैनाती 24 घंटे रहती है जवान सदैव यहां तैनात रहते हैं महिला को जैसे ही ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मारी, मौके पर तैनात जवानों ने फौरन दौड़कर ट्रक चालक के पास पहुंचे उसे ब्रेक लगाने को कहा।

     महिला ट्रक के चक्कों के नीचे थी, यदि थोड़ी सी भी देर होती तो निश्चित तौर पर ट्रक के चक्के महिला के ऊपर से गुजर सकते थे लेकिन समय रहते जवानों की तत्परता से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. हालांकि इस हादसे में महिला को हाथ और पैर में हल्की चोटें जरूर आई है वहीं चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने कहा कि महिला को ट्रक के चक्कों के नीचे से निकाल लिया है और मामले की जांच की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.