रिहंद डैम में बीच नाव पर रील बना रहा था युवक, पैर फिसला और निगल गई लहरें, अभी तक नहीं मिली बॉडी

Updated on 10-02-2026 12:08 PM
सिंगरौली: रील्स बनाने का शौक एक युवक की जान ले गया। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रिहंद जलाशय में नाव पर खड़े होकर रील बना रहा संतोष शाह पैर फिसलने से गहरे पानी में गिर गया। तेज बहाव और तैरना न आने के कारण वह डूब गया। यह पूरी घटना उसके दोस्तों के सामने हुई, जो उसे बचा नहीं सके। यह दर्दनाक हादसा सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बलियरी इलाके में हुआ।

नाव के किनारे पर हो गया खड़ा

संतोष शाह अपने दोस्तों के साथ रिहंद डैम में नाव पर सवार होकर सोशल मीडिया के लिए रील बना रहा था। वीडियो को और भी आकर्षक बनाने के चक्कर में वह नाव के किनारे पर खड़ा हो गया। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे रिहंद जलाशय के पानी में जा गिरा। पानी में गिरते ही संतोष ने खुद को संभालने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि वह कुछ ही पलों में डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक को तैरना नहीं आता था, जिससे उसकी जान बचाना और भी मुश्किल हो गया।

दोस्तों को भी नहीं आता था तैरना

नाव में सवार संतोष के दोस्त यह सब देखकर घबरा गए। वे चिल्लाने लगे, लेकिन किसी को तैरना नहीं आता था। कुछ दोस्तों ने तो रील बनाना बंद कर मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया, पर तब तक संतोष पानी में पूरी तरह गायब हो चुका था। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने उसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन तेज बहाव के कारण कोई भी जलाशय में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। बाद में पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई।

युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से युवक को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। लेकिन अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन को रोकना पड़ा। आज सुबह फिर से युवक की तलाश के लिए जलाशय में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा। इस हादसे की खबर मिलते ही युवक के परिवार में मातम छा गया। परिजन मौके पर पहुंचे और बदहवास हो गए। संतोष अविवाहित था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह दूध बेचकर अपने परिवार के भरण-पोषण में भी मदद करता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.