आकाश इंस्टिट्यूट की नैशनल स्कॉलरशिप, ANTHE 2021, छात्रों को 100% तक की छात्रवृत्ति प्रदान करती है

Updated on 29-09-2021 05:22 AM
भोपाल : आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल), परीक्षा तैयारी सेवाओं में अग्रणी, की प्रमुख वार्षिक छात्रवृत्ति परीक्षा, आकाश नेशनल टैलेंट हंट परीक्षा (ANTHE) 2021 बारहवां संस्करण, इच्छुक डॉक्टरों और इंजीनियरों के लिए इंस्टिट्यूट की सबसे अधिक मांग वाले NEET और IIT-JEE कोचिंग कार्यक्रमों के लिए कक्षा VII-XII के छात्रों को 100% तक की छात्रवृत्ति देगा।
ANTHE 2021 देश के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 4-12 दिसंबर, 2021 तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम द्वारा आयोजित किया जाएगा। ट्यूशन फीस पर स्कॉलरशिप के अलावा टॉप स्कोर करने वालों को कैश अवॉर्ड भी दिया जाएगा।
इस वर्ष छात्रों के लिए एक नवीनता यह है कि सभी ग्रेड के 5 छात्रों को माता-पिता में से कोई एक के साथ NASA की निःशुल्क यात्रा प्रदान की जाएगी।
एक अतिरिक्त लाभ के रूप में, ANTHE उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को मेरिटनेशन स्कूल बूस्टर कोर्स भी मुफ्त मिलेगा। मेरिटनेशन एईएसएल की सहायक कंपनी है।
ANTHE ऑनलाइन एक घंटे की परीक्षा होगी जो सभी परीक्षा दिनों के दौरान सुबह 10:00 बजे से शाम 07:00 बजे के बीच आयोजित की जाएगी तथा ऑफलाइन परीक्षा 5 और 12 दिसंबर, 2021 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी: 10:30 AM - 11:30 AM और 04:00 PM - 05:00 PM बजे तक। ऑफलाइन परीक्षा आकाश इंस्टीट्यूट के देश भर में सभी 215+ केंद्रों पर COVID-19 संबंधित राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा। छात्र अपने लिए सुविधाजनक एक घंटे का स्लॉट चुन सकते हैं।
परीक्षा में कुल 90 अंक होते हैं, और इसमें 35 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होते हैं जो छात्रों ग्रेड और स्ट्रीम्स पर आधारित होते हैं। कक्षा VII-IX के छात्रों के लिए, प्रश्न भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित और मेन्टल एबिलिटी से होंगे। दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए जो मेडिकल शिक्षा के इच्छुक हैं, परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और मेन्टल एबिलिटी शामिल है, जबकि उसी कक्षा के इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए, इसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और मेन्टल एबिलिटी शामिल है। इसी तरह, कक्षा XI-XII के छात्रों के लिए जो NEET का लक्ष्य रखते हैं उनके लिए प्रश्न भौतिकी,
रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और प्राणीशास्त्र से होंगे, तथा इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए प्रश्न भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से होंगे।
ANTHE 2021 के लिए नामांकन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि क्रमशः ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा शुरू होने की तारीख से 3 दिन और 7 दिन पहले है। परीक्षा शुल्क रु. 99 है जिसका भुगतान ऑनलाइन या सीधे आपके निकट किसी भी आकाश इंस्टिट्यूट के सेंटर पर किया जा सकता है।
ANTHE 2021 के परिणाम 02 जनवरी, 2021 को X-XII कक्षा के छात्रों के लिए और 04 जनवरी, 2021 को कक्षा VII-IX
के छात्रों के लिए घोषित किए जाएंगे।
ANTHE 2021 पर टिप्पणी करते हुए, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री आकाश चौधरी ने कहा, “चूंकि यह डॉक्टर और आईआईटीयन बनने के सपनों को उनके लिए संभव बनता है, इसलिए ANTHE ने स्वाभाविक रूप से छात्रों से जबरदस्त प्रतिक्रिया हासिल की है, और वर्षों से उनके माता-पिता ने सराहा है।
मेडिकल कॉलेज की सीट प्राप्त करने या IIT, NIT या किसी अन्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित कॉलेजों के पोर्टल में प्रवेश करने में कोचिंग से एक छात्र को बहुत फर्क पड़ता है। जब से हमने 2010 में ANTHE की शुरुआत की, हमारा उद्देश्य देश में कहीं भी पहुंच से बाहर और योग्य छात्रों तक हमारे उच्च मूल्य के कोचिंग कार्यक्रमों तक पहुंचना रहा है। ANTHE हमें उन्हें NEET और IIT-JEE के लिए अपनी गति से तैयार करने का अवसर देता है, चाहे वे कहीं भी हों। हमें विश्वास है कि पिछले वर्षों की तरह, लाखों छात्र ANTHE 2021 का उपयोग करेंगे और एक उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे।”

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 May 2026
पटना: सीएम सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अमल करते हुए शुक्रवार को नया रुख अख्तियार किया। सम्राट चौधरी लोकसेवक आवास (सीएम आवास) से पैदल ही निकल…
 15 May 2026
जयपुर: राजस्थान में तेल कंपनियों के फरमान से प्रदेश के पेट्रोल पंप संचालकों के सामने संकट खड़ा हो गया है। तेल कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल बेचने की मात्रा निश्चित…
 15 May 2026
नवादा: बिहार भाजपा के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल सिंह के भतीजे कुंदन कुमार के साथ नवादा में मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें कुंदन गंभीर रूप से…
 15 May 2026
नई दिल्ली, अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने माना कि 3 मई को हुई NEET-UG-2026 की परीक्षा के…
 15 May 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रिटायर्ड मेजर जनरल के साथ 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिल्डिंग रेनोवेशन और अतिरिक्त निर्माण कार्य के…
 14 May 2026
आरा: बिहार विधान परिषद के उपचुनाव को लेकर गुरुवार को काउंटिंग हुई। शुरुआत में NDA उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद ने बढ़त बनाई। लेकिन अचानक से राजद उम्मीदवार सोनू कुमार राय ने…
 14 May 2026
चेन्नई: थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की अगुवाई वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार ने तमिलनाडु के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसफ…
 14 May 2026
कोलकता, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी एक बार फिर काला कोट पहनकर कोर्ट में दलीलें देने पहुंची। ममता गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस…
 14 May 2026
नई दिल्ली, चुनाव आयोग ने गुरुवार को हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) की घोषणा की है। यह SIR का…
Advt.