आमिर और देव आनंद ने ठुकराया था 'दीवानगी' गाना, 31 स्टार्स को साथ लाने के लिए शाहरुख ने बांटे थे लाखों के गिफ्ट

Updated on 06-11-2025 03:13 PM
शाहरुख खान की साल 2007 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' को हाल ही दोबारा थिएटर्स में रिलीज किया गया। इसका टाइटल ट्रैक फैंस के बीच आज भी हिट है और उसमें करीब 31 फिल्म स्टार्स नजर आए थे। हाल ही सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें फैंस थिएटर्स में 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर डांस करते नजर आए। लेकिन इस बात की भी दाद दी जाती है कि 18 साल पहले फराह खान और शाहरुख खान ने ऐसा कारनामा कर दिखाया था, जो अंसभव था। एक ही गाने में 31 फिल्म स्टार्स को देख हर कोई हैरान था। फराह ने हाल ही बताया कि कैसे उन्होंने और टीम ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने के लिए 31 स्टार्स को मनाया था। क्या तिकड़म लगाई थी।

फराह खान ने बताया कि वह हर स्टार से पर्सनली मिलने गईं और सबके लिए एक-एक लाख रुपये के हैंपर लेकर गई थीं। फराह ने यह भी बताया था कि गाने में और भी कई एक्टर्स नजर आने वाले थे, जिनमें से एक नाम फरदीन खान का भी था, लेकिन वह गिरफ्तार हो गए थे।

फराह खान बोलीं- आमिर ने मना कर दिया, देव आनंद ने कहा कि कैमियो नहीं करत

फराह खान ने 'फिल्म कंपैनियन' से कहा, 'गाने के लिए और भी एक्टर्स हमारे पास आने वाले थे, पर कुछ नहीं आ पाए। फरदीन खान, जब हमारे लिए शूटिंग करने आ रहे थे, तो उन्हें दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। आमिर खान ने आने से इनकार कर दिया। देव आनंद साहब ने मुझसे कहा था कि मैं कैमियो नहीं करता और उन्हें सलाम, वह कैमियो नहीं करते।'

दिलीप कुमार और सायरा बानो भी नहीं आईं

फराह ने आगे बताया, 'शाहरुख को दो लोगों को लाने की जिम्मेदारी दी गई थी- दिलीप कुमार और सायरा बानो। मैं अब भी उनके आने का इंतजार कर रही हूं। उन्होंने मुझसे कहा था कि वह उन्हें लेने उनके घर जाएंगे। मैंने 5-6 दिन इंतजार किया, लेकिन मैं सेट को और आगे नहीं बढ़ा सकती थी।'

फराह ने बताया सलमान वाला सीन, बोलीं- अचानक बीच में कूद गए

फराह ने फिर 'दीवानगी दीवानगी' गाने के शूट का मजेदार किस्सा सुनाया। वह बोलीं, 'जब धरमजी वाले सीन का शूट चल रहा था, तो उस वक्त सलमान जो कूदते हैं सीन में, वो बिल्कुल भी प्लान नहीं किया गया था। उन्होंने चार घंटे पहले ही अपनी शूटिंग खत्म कर ली थी और जब हम धरमजी का शॉट ले रहे थे, तब वह कैमरे के पीछे खड़े थे, और उन्होंने यूं ही छलांग लगा दी। फिर सैफ अली खान भी कूद पड़े। ये सब इम्प्रोवाइज था।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.