रजनीकांत की 'कुली' में आमिर खान की एंट्री, अब थलाइवा संग धमाल मचाएंगे एक्टर, नागार्जुन भी आएंगे नजर
Updated on
16-04-2025 02:25 PM
रजनीकांत और आमिर खान ने आज तक किसी फिल्म या प्रोजेक्ट में साथ काम नहीं किया है, पर अब दोनों स्टार्स एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। रजनीकांत इस वक्त 'कुली' को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी फिलहाल शूटिंग चल रही है। थलाइवा के फैंस काफी समय से उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी में आमिर खान भी नजर आएंगे। इसकी पुष्टि एक्टर उपेंद्र राव ने की है।
उपेंद्र राव ने हाल ही अपनी फिल्म 45 को प्रमोट करते वक्त 'कुली' के बारे में बात की। उन्होंने 'थलाइवा' रजनीकांत संग काम करने का एक्सपीरियंस भी शेयर किया। साथ ही खुलासा किया कि आमिर खान भी 'कुली' में होंगे। इसमें आमिर का कैमियो होगा।
'कुली' में आमिर खान का कैमियो
'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, उपेंद्र राव ने कहा कि वह 'कुली' में रजनीकांत, नागार्जुन और आमिर खान के साथ नजर आएंगे। मेकर्स ने पहले ही 'कुली' में नागार्जुन और उपेंद्र राव की एंट्री कन्फर्म कर दी थी, पर आमिर के रोल को छुपाकर रखा गया था। अब उपेंद्र राव ने उनका नाम भी कन्फर्म कर दिया, पर और डिटेल देने से बचते नजर आए।
रजनीकांत का होगा नेगेटिव शेड वाला रोल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'कुली' में रजनीकांत का किरदार थोड़ा नेगेटिव होगा। फिल्म में नागार्जुन और आमिर का भी अहम रोल है, जो कहानी में ट्विस्ट लाएगा। 'कुली' में श्रुति हासन और सत्यराज समेत कई और कलाकार हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी। इसे लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है। फिलहाल फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग चल रही है।
आमिर खान की आने वाली फिल्में
वहीं, आमिर की बात करें, तो वह साल 2022 में आई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे, जो बुरी तरह फ्लॉप रही। अब वह 'सितारे जमीं पर' और 'लाहौर 1947' में नजर आएंगे।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…