बेटे आजाद राव खान के साथ स्पॉट हुए आमिर

Updated on 15-02-2022 07:24 PM
मुंबई । बालीवुड एक्टर आमिर खान कल अपने बेटे आजाद राव खान के साथ मुंबई की सडकों पर स्पॉट किए गए। इस दौरान एक चीज सबका ध्यान खींच रही थी वो था आमिर खान का लुक। आमिर खान इस ने दौरान धोती पैंट्स, कोल्हापुरी सैंडल और शॉर्ट कुर्ता पहन रखा था। उन्होंने साथ में ब्लू मास्क और ग्लास भी लगाया हुआ था। आमिर खान इस लुक में काफी कूल लग रहे थे। 

पैपराजी को पोज देने के बाद आमिर खान ने फोटोग्राफर्स को थैंक्स बोला और अपनी कार की ओर बढ़ गए। हालांकि, आमिर खान को देखने के लिए इतनी भीड़ सड़क पर इक्कट्ठी हो गई वो कार तक भी नहीं पहुंच पा रहे थे। फूटपाथ पूरी तरह से ब्लॉक हो गया था। किसी तरह आमिर खान ने दरवाजा खोला और अंदर चले गए। आपको बता दें कि आजाद राव आमिर खान और उनकी पूर्व पत्नी फिल्ममेकर किरण राव के बेटे हैं हैं। पिछले साल जुलाई में किरण राव और आमिर खान ने अलग होने की घोषणा की थी। शादी के 15 सालों के बाद यूं शादी टूट जाने से दोनों के फैंस को तगड़ा झटका लगा था। एक ज्वाइंट स्टेटमेंट में दोनों ने कहा था कि वो अपने बेटे आजाद के लिए को-पैरेंट बनकर रहेंगे। 

उन्होंने ये भी साफ कर दिया था कि वो अलग होकर भी, परिवार के लिए साथ रहेंगे।उन्होंने कहा था कि इसके अलावा अगर वो भविष्य में कोई प्रोजेक्ट भी करते हैं, तो भी साथ काम करेंगे। 
आमिर और किरण का कहना था कि वो 15 साल तक साथ रहे। इस रिश्ते में उन्होंने बहुत सारी खुशियां और यादें हासिल की हैं। दोनों लाइफ का एक नया चैप्टर शुरु करना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने अलग होने का फैसला लिया है। आमिर खान और किरण राव की पहली मुलाकात लगान शूट के दौरान हुई थी। किरण राव इस फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.