आनंद एल राय को सलमान खान ने दिया था 'अतरंगी रे' टाइटल

Updated on 05-12-2021 06:33 PM

अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष की अपकमिंग फिल्म 'अतरंगी रे' 24 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। अब हाल ही में डायरेक्टर आनंद एल राय ने एक इंटरव्यू में फिल्म के टाइटल को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि फिल्म के लिए 'अतरंगी रे' टाइटल आखिर उन्हें कैसे मिला।

उन्होंने कहा, "मैं अपनी सबसे कॉम्प्लिकेटेड फिल्म 'अतरंगी रे' से लेकर एक भाई और बहन के बीच के बंधन की सबसे सरल कहानी 'रक्षा बंधन' में चला गया। लेकिन, उस समय की एक दिलचस्प कहानी है, जब मैं दोनों फिल्मों के टाइटल लेने के लिए फिल्म असोसिएशन गया। मुझे वहां 'अतरंगी रे' टाइटल तो नहीं मिला, लेकिन जब मैंने 'रक्षा बंधन' का टाइटल मांगा, तो उस विषय पर स्टोरी लिखने की बात तो छोड़ो किसी ने टाइटल ही रजिस्टर नहीं किया।" आनंद एल राय ने आगे बताया कि तब सलमान खान ने उन्हें 'अतरंगी रे' टाइटल दिया था।

 यह टाइटल उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस के एक प्रोजेक्ट के लिए रजिस्टर किया हुआ था। पर उन्होंने आनंद एल राय को उसके राइट्स दे दिए। आनंद ने बताया कि सलमान ने उन्हें एक शर्त पर 'अतरंगी रे' टाइटल दिया था। सलमान ने अपने एसोसिएट्स से कहा था कि वे टाइटल के राइट्स आनंद एल राय को तभी दें, जब वह खुद फिल्म को डायरेक्ट करें, नहीं तो वे टाइटल नहीं देंगे। इस तरह आनंद एल राय को अपनी फिल्म के लिए 'अतरंगी रे' टाइटल मिला था। बता दें कि 'अतरंगी रे' में मोहम्मद जीशान आयुब भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.