आखिरी बार वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे एरोन फिंच ने फैंस को किया निराश

Updated on 11-09-2022 05:57 PM

ऑस्ट्रेलिया की टीम के सीमित ओवरों के कप्तान एरोन फिंच का बल्ला बीते काफी समय से खामोश है। इसी दबाव के चलते उनको वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेना पड़ा है। एरोन फिंच आज यानी 11 सितंबर 2022 को आखिरी बार वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे, लेकिन फिंच ने अपने फैंस को निराश कर दिया। अपने आखिरी मैच में भी एरोन फिंच का बल्ला नहीं चला और वे सिर्फ 5 रन बना सके। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में एरोन फिंच हमेशा की तरह ओपनिंग करने उतरे और वे 13 गेंदों में 5 रन बनाकर टिम साउथी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। फिंच इस साल 14वां वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे थे, लेकिन 13वीं बार वे अर्धशतक तक नहीं पहुंच पाए। वे इस साल पांच बार बिना खाता खोले भी पवेलियन लौट चुके हैं। ऐसे में वे काफी दबाव में थे। 

दाएं हाथ के बल्लेबाज एरोन फिंच ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज में सिर्फ 10 रन बनाए हैं। क्रेंस में जारी इस सीरीज के पहले मैच में वे 5 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि दूसरे मैच में उनका खाता नहीं खुला था, जबकि इस मैच में भी वे 5 ही रन बना पाए हैं। ऐसे में उनके वनडे इंटरनेशनल करियर की आखिरी सीरीज खराब साबित हुई है। हालांकि, वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते रहेंगे।  एरोन फिंच के वनडे इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने 2013 में इस फॉर्मेट में डेब्यू किया था और इसके बाद से 146 मैच वे खेल चुके हैं। इनकी 142 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 5406 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 153 रन है। उन्होंने 38.89 के औसत और 87.73 के स्ट्राइकरेट से रन बनाए हैं, जिसमें 17 शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं। 16 बार वे बिना खाता खोले आउट हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.