वाइ सो सीरियस?- आसिफ शेख नज़र आएंगे लेजेंडरी जोकर के रूप में!

Updated on 21-11-2020 10:27 PM
मुंबई :  हर किसी का हीरो बनने का सपना होता है, लेकिन एण्डटीवी के शो ‘भाबी जी घर पर हैं‘ से हमारे अपने विभूति नारायण मिश्रा (आसिफ शेख) ने सबसे बड़ा खलनायक बनने का ख्वाब देखा था। बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता, आसिफ शेख जल्द ही लेजेंडरी डीसी यूनिवर्स के ‘द जोकर‘ की भूमिका में नज़र आयेंगे। स्वर्गीय अभिनेता हीथ लेजर को श्रद्धांजलि देते हुए, आसिफ शेख लाल मुस्कान को चेहरे पर बिखेरे और हरे रंग के बालों में नजर आएंगे। उनका यह किरदार इस शो में उनके द्वारा अदा किए गए 300 से अधिक किरदारों में एक और यादगार भूमिका होगी। किसी ने सच ही कहा है कि यदि इंसान की लगन सच्ची है, तो उसका सपना जरूर पूरा होता है। अपने इस रोमांचक अनुभव के बारे में बताते हुए विभूति मिश्रा उर्फ आसिफ शेख ने कहा, ‘इससे पहले अपनी वैनिटी रूम में घंटों अकेले समय बिताने के लिए मैं कभी भी इतना उत्साहित नहीं हुआ हूं। शरारती जोकर के लुक में ढ़लने के लिए, प्लास्टर्ड चेहरे से लेकर ब्लड रेड स्मिर्क और हरे रंग के चमकदार बाल और वो सूट, मुझे इस पूरी प्रक्रिया में खूब आनंद आया। काश मैं फिर से बीते समय में जा पाता और खुद को ये कह सकता कि यह अवसर भविष्य में सही समय पर मेरी जिंदगी में आएगा। मैं कॉमिक का बहुत ही बड़ा प्रशंसक रहा हूं, और मुझे जिसका व्यक्तित्व सबसे ज्यादा पसंद था वो था सनकी जोकर का। इस महत्वपूर्ण किरदार में देसी ट्विस्ट लाने के बारे में आसिफ ने कहा, ‘‘स्वर्गीय हीथ लेजर द्वारा निभाए गए इस लेजेंडरी किरदार में- उनके तौर-तरीके, दुर्भावनापूर्ण हंसी और आवाज में अभिव्यक्ति सभी बहुत शानदार थे। उनका यह संवेदनशील और दिल को खुशी देने वाला परफॉरमेंस कुछ ऐसा है जिसका अभ्यास मैं सिर्फ सेट पर ही नहीं बल्कि सेट के बाहर भी करता हूं। मैं अपने सह-कलाकारों के पास जाकर उनके आसपास घूमता हूं और डरावनी बोली में उनसे सवाल करता हूं - वाइ सो सीरियस? (इतने गंभीर क्यों हो?) मैंने इस किरदार की तैयारी के लिए घंटो लगाए हैं और भारतीय दर्शकों को इससे जोड़ने की कोशिश की है। मैं बहुत ज््यादा उत्साहित हूं और अपने दोस्तों, परिवार और प्रशंसकों की प्रतिक्रिया जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मुझ पर अपना विश्वास बनाए रखने के लिए और इस ड्रीम किरदार पर मेरा सुझाव लेकर इसे हकीकत में बदलने के लिए मैं हमेशा ‘भाबी जी घर पर है‘ की पूरी टीम का शुक्रगुजार रहूंगा। मैं उनका जितना शुक्रिया अदा करूं, वह कम है। मुझे मेरे जन्मदिन पर मेरा अब तक का सबसे शानदार तोहफा मिला है और वह है- मेरे सपने का किरदार।‘‘ 
एण्डटीवी के ‘भाबी जी घर पर हैं‘ के आगामी एपिसोड में विभूति मिश्रा उर्फ आसिफ शेख को लेजेंडरी जोकर के रूप में देखना न भूलें। इस शो का प्रसारण एण्डटीवी पर हर सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे होता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.