Aayush Sharma 03 Teaser: AS03 का टीजर रिलीज

Updated on 05-10-2022 06:19 PM

अभिनेता आयुष शर्मा (Aayush Sharma) का करियर धीरे- धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। आयुष शर्मा अक्सर खबरों में रहते हैं और बीते लंबे वक्त से फैन्स उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इस बीच दशहरा के खास मौके पर आयुष ने अपने फैन्स को तोहफा दिया है। आयुष शर्मा ने अपनी अपकमिंग फिल्म का टीजर रिलीज किया है, जिस में वो एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म को फिलहाल Aayush Sharma 03 कहा जा रहा है।

दशहरा पर फैन्स को तोहफा
दशहरा के खास मौके पर आयुष शर्मा ने अपनी अपकमिंग फिल्म की एक झलक लॉन्च की हैं। ये अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट #AS03 बॉलीवुड में उनकी तीसरी फिल्म है। इसके टीजर में जंगल की भयंकर, अधेंरी और डरावनी दुनिया की झलक पेश की गई है। एक तरह से आयुष शर्मा की ये फिल्म रामायण के निष्कर्ष के साथ आती है, जो बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। साउथ इंडियन मार्केट में मौजूद ट्रेंड को फॉलो करते हुए मेकर्स द्वारा आयुष शर्मा की तीसरी फिल्म AS03 की घोषणा की गई है, जो बॉलीवुड में ऐसी अनाउंसमेंट करने वाले पहले एक्टर बन गए हैं। हालांकि, इस फिल्म से जुड़ी डीटेल्स अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन आयुष शर्मा ने मायथो मॉडर्न एक्शन एडवेंचर का टीजर जारी कर दिया है, जो साल 2023 में रिलीज होगी।

टीजर पर क्या बोले आयुष शर्मा
वैसे हाल ही में एक्टर ने अपने वर्कआउट के कुछ वीडियोज और फोटोज को शेयर करते हुए अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों के उत्साह को बढ़ा दिया था। ऐसे में अब फिल्म के टीजर में आयुष शर्मा की शानदार बॉडी को एक वॉरियर पर्सनालिटी के साथ बीस्ट मोड को दिखाया गया है। इस फिल्म को लेकर आयुष शर्मा ने शेयर किया है, "AS03  एक बेहद ही खास फिल्म है, जो एक कमाल के कॉन्सेप्ट के साथ आती है, जो तुरंत मेरे साथ कनेक्ट हो गई । यह एक बहुत ही अनोखी, दिलचस्प और रोमांचक फिल्म है, जिसमें बेहतरीन विजन और कॉन्सेप्ट को पेश करने के लिए एक बेहद स्किल्ड टीम अपना बेस्ट देने के लिए काम कर रही है। मैं हर रोज इस पर काम करके सरप्राइज हूं, और दर्शकों द्वारा इस दुनिया को एक्सप्लोर करने के लिए एक्साइटेड हूं।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.