'अंतिम' में किसिंग सीन के समय आयुष शर्मा की हालत थी खराब

Updated on 16-11-2021 11:16 PM

मुंबई। सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा इस वक्त अपनी फिल्म 'अंतिम: फाइनल ट्रुथ' को लेकर चर्चा में हैं। 26 नवंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म से टीवी ऐक्ट्रेस महिमा मकवाना बॉलिवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में आयुष और उनके बीच कुछ इंटिमेट और रोमांटिक सीन्स भी हैं। लेकिन इन सीन्स को करते वक्त आयुष शर्मा की हालत खराब हो गई थी। आयुष ने हाल ही दिए इंटरव्यू में इसका खुलासा किया। आयुष ने बताया कि 'होने लगा' सॉन्ग में उनके महिमा मकवाना के साथ रोमांटिक सीन्स हैं, जिन्हें शूट करने के दौरान वह असहज हो गए थे।

  इंटरव्यू में आयुष शर्मा ने बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान उनके दिमाग में हजारों बातें चल रही थीं। बार-बार दिमाग में वाइफ अर्पिता और बच्चों का ही ख्याल रहा था। आयुष शर्मा ने कहा कि इंटिमेट सीन्स करते वक्त वह बहुत असहज हो जाते हैं और घबरा जाते हैं। वह बोले, 'मुझे याद है कि जब हम 'होने लगा' सॉन्ग की शूटिंग कर रहे थे तो मैं एकदम पागल सा हो गया था। मैं सोच रहा था कि यह ऑनस्क्रीन कुछ और दिखे। मेरी बीवी देख रही है। मेरे बच्चे देख रहे हैं। मुझे नहीं पता कि क्या होने वाला है।

 उस वक्त दिमाग में हजारों ख्याल रहे थे।' आयुष शर्मा ने आगे बताया कि फिल्म के डायरेक्टर महेश मांजरेकर ने शूट के दौरान उनके साथ एक प्रैंक भी किया, जिसने उनके होश उड़ा दिए थे। उन्होंने बताया, 'उन्होंने (महेश मांजरेकर) ने मुझे बुलाया और कहा कि फिल्म में एक किसिंग सीन की जरूरत है। मैंने उनसे कहा कि मैं किसिंग सीन नहीं कर सकता। लेकिन उन्होंने कहा कि फिल्म में इसकी जरूरत है। तब मैंने उनसे रिक्वेस्ट की कि सर प्लीज मेरे साथ ऐसा मत करिए। यह एक गैंगस्टर फिल्म है और इसलिए लव स्टोरी के चक्कर में नहीं पड़ते। मैं उन्हें मनाने की कोशिश कर रहा है। बच्चे की तरह मैं महिमा के पास भी गया और उनसे कहा कि वह भी बोल दें कि वो ऐसे सीन करने में असहज हैं।' 'अंतिम: फाइनल ट्रुथ' में सलमान खान, निकितन धीर और सचिन खेडेकर भी नजर आएंगे। यह फिल्म 26 नवंबर को थिअटर्स में रिलीज होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.