एशेज सीरीज में नहीं खेलेंगे एबट

Updated on 05-12-2021 07:01 PM

मेलबर्न ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज सीन एबट ने कहा है कि वह अगले माह शुरु हो रही एशेज क्रिकेट सीरीज में नहीं खेलेगे। एबट ने कहा है कि वह अपने परिवार को प्राथमिकता देंगे हालांकि उन्हें एशेज सीरीज के दौरान टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का अवसर मिल सकता है पर इस तेज गेंदबाज ने कहा कि उस अपने पहले बच्चे के जन्म का समय करीब आने के कारण तब अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते हैं और यदि इस कारण उन्हें टेस्ट खेलने के लिए थोड़ा और इंतजार भी करना पड़े तो उन्हें दुख नहीं होगा।

गौरतलब है कि तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन के अचानक संन्यास लेने के कारण एबट सहित अन्य गेंदबाजों के लिए टीम में जगह बनाने का अच्छा अवसर है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने कहा कि पैट कमिन्स, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को आराम देने की रणनीति के तहत नये गेंदबाजों को भी अवसर दिया जा सकता है।

एबट ने कहा कि वह घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके टेस्ट टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगे पर अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए वह दिसंबर के अंत में टीम के साथ नहीं रह पाएंगे। एबट ने कहा, ‘मैं अपने पर किसी तरह का तमगा लगाकर एशेज सीरीज में खेलने के मौके को खतरे में नहीं डालना चाहता हूं।' उन्होंने कहा, ‘मुझे टीम में चयन के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अगर ऐसा होता है तो मुझे यह तय करना होगा कि मैं दिसंबर के अंत में सिडनी में रहूं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.