नाबालिक का अपहरण कर 9 माह तक करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Updated on 20-09-2021 11:56 PM

बिलासपुर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से 9 माह पहले अगवा हुई 15 साल लड़की को पुलिस ने मुंबई से बरामद किया है। उसे एक युवक अगवा कर ले गया था और दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। लड़की पड़ोसी युवक की शादी में जाने की बात कहकर निकली थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी लोकेशन ट्रेस हुई और इस बार घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। नाम आरोपी जावेद खान पिता मोहम्मद अकबर खान उम्र 25 वर्ष साकिन सेमरा थाना गौरेला है। पीडि़ता को बरामद करने पश्चात उससे पूछताछ कर बयान लिया गया जो अपने बयान में आरोपी जावेद खान के द्वारा भागकर मुंबई महाराष्ट्र ले जाना एवं अपने साथ बलात्कार होना बताई। जिस पर से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया द्यदिनांक 04-12-2020 को थाना गौरेला क्षेत्रान्तर्गत प्रार्थी के द्वारा अपनी नाबालिग लड़की उम्र 15 वर्ष 04 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फूसलाकर भगा कर ले जाने की रिपोर्ट पर गुमशुदगी पर से धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान पीडि़ता के लोकेशन को साइबर सेल के माध्यम से ट्रेस किया गया जिस पर अपहृता का मोबाईल नंबर का लोकेशन मुम्बई महाराष्ट्र मे होना पाया गया।

थाना प्रभारी गौरेला निरीक्षक युवराज तिवारी के द्वारा इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के दिशा निर्देश एवना मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के पर्यवेक्षण मे पता तलाश हेतु थाना गौरेला एवं सायबर टीम बनाकर मुम्बई भेजने निर्देश प्राप्त होने पुलिस की टीम मुम्बई रवाना हुई थी। मुम्बई मे अपहृता एवं आरोपी को मोबाईल नंबर के लोकेशन के आधार पर पता किया गया जो आरोपी को पुलिस की आने की भनक मिलने पर वहाँ से फरार हो गए थे। पुलिस द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी। सायबर सेल की मदद से आरोपी को पकडऩे हेतु लगातार प्रयास की जा रही थी। आज दिनांक 17.09.21 को साइबर से सेल के माध्यम से लोकेशन पुन: प्राप्त होने पर संदेही स्थान पर टीम रवाना किया गया। टीम द्वारा आरोपी जावेद खान के कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.