अभिषेक ने पहले 6 ओवर में ही तय कर दी थी सनराइजर्स की जीत, धरी की धरी रह गई रुतुराज की कप्तानी

Updated on 06-04-2024 01:03 PM
हैदराबाद: चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 12 गेंद में 37 रन की आक्रामक खेलने वाले अभिषेक शर्मा अपनी बल्लेबाजी काफी खुश हैं। अभिषेक की दमदार बल्लेबाजी से सनराइजर्स ने मैच में एकतरफा जीत हासिल की। टीम को मिली इस जीत के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा कि धीमी पिच पर शुरुआती ओवरों में तेजी से रन बनाने की टीम की रणनीति कारगर रही। सीएसके को पांच विकेट पर 165 रन पर रोकने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

अभिषेक ने इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के दूसरे ओवर में मुकेश चौधरी के खिलाफ तीन छक्के और दो चौके लगाए। उन्होंने महज 17 गेंद में ट्रेविस हेड के साथ 46 रन की साझेदारी कर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। मैन ऑफ द मैच अभिषेक ने मैच के बाद कहा, 'गेंदबाजी करते समय हमें लगा कि इस पिच पर गेंद धीमी आ रही है। ऐसे में हम पावरप्ले का फायदा उठाना चाहते थे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.