सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो इंडिया वाली मां में होगी अभिषेक कुमार की एंट्री

Updated on 26-09-2020 11:10 PM


मुंबई सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का नया शो इंडिया वाली मां अपनी दिल छू लेने वाली कहानी और कलाकारों की प्रभावशाली परफॉर्मेंस के चलते दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इस शो में अब तक दर्शकों ने देखा कि काकू अपने बेटे की जिंदगी में आने वाले आर्थिक संकट से उसे बचाने में जुट गई है।

आने वाले एपिसोड्स में अभिनेता अभिषेक कुमार की एंट्री होगी, जो सागर का रोल निभाएंगे। सागर रोहन का बिजनेस पार्टनर और दोस्त है. जो रोहन के हर कदम में उसका साथ देता है. क्योंकि वो जानता है कि यदि रोहन का फायदा होगा तो उसका फायदा अपने आप हो जाएगा।

अभिषेक विज्ञापन की दुनिया के लोकप्रिय चेहरे हैं और 200 से ज्यादा कमर्शियल्स में काम कर चुके हैं। अब वे इस शो के साथ अपना टेलीविजन डेब्यू करने जा रहे हैं।

इंडिया वाली मां का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित अभिषेक कहते हैं, "मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे इंडिया वाली मां जैसे शो में काम करने का मौका मिला। यह मेरा पहला टीवी शो है और इसे लेकर मैं उत्साहित भी हूं और नर्वस भी! मैं इसमें अपना 200% देने को तैयार हूं और उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को मेरा किरदार पसंद आएगा। मैं सोनी टीवी का भी आभारी हूं जिन्होंने मुझे इतना बढ़िया अवसर दिया।"

देखिए इंडिया वाली मां, सोमवार से शुक्रवार रात 8:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.