अभिव्यक्ति की आड़ में पैगंबर को अपशब्द गलत, इमरान ने की पुतिन की तारीफ

Updated on 18-01-2022 08:16 PM

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की और द्विपक्षीय सहयोग के साथ-साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार साझा किए। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के बयान के मुताबिक, बातचीत में खान ने पुतिन के उस कड़े बयान की प्रशंसा की, जिसमें रूसी राष्ट्रपति ने कहा था कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में पैगंबर को अपशब्द कहना गलत है।

पुतिन के साथ फोन पर हुई बातचीत में इमरान ने कहा कि उन्होंने यूएन महासभा में अपने संबोधन में इस्लामोफोबिया और इससे संबंधित घृणा के संबंध में वृद्धि का उल्लेख किया है। साथ ही इसके गंभीर प्रभावों की ओर भी इशारा किया है। बयान के मुताबिक, खान ने राष्ट्रपति पुतिन के उस बयान की प्रशंसा की कि पवित्र पैगंबर मोहम्मद के अपमान करने को कलात्मक स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति के रूप में नहीं देखा जा सकता।

खान ने कहा, 'वह (पुतिन) ऐसे पहले पश्चिमी नेता हैं, जिन्होंने प्रिय पैगंबर के लिए मुसलमानों की भावनाओं के प्रति सहानुभूति और संवेदनशीलता दिखाई है।' खान ने कहा कि उनकी पाकिस्तान और रूस के बीच व्यापार और अन्य पारस्परिक हित वाले बिंदुओं पर आगे बढ़ने के तौर-तरीकों पर भी चर्चा हुई और दोनों ने एक-दूसरे को अपने-अपने देशों का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि पैगंबर मोहम्मद के अपमान को 'अभिव्यक्ति की आजादी' नहीं माना जा सकता।

अपनी वार्षिक प्रेस कान्फ्रेंस में पुतिन ने कहा कि पैगंबर का अपमान 'धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन और इस्लाम को मानने वाले लोगों की पवित्र भावनाओं के खिलाफ है। अब पुतिन के इस बयान के समर्थन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान उतर आए हैं। इमरान खान खुद को मुसलमानों का सबसे बड़ा हमदर्द बताते हैं, हालांकि उइगरों पर होते अत्याचार पर उनके मुंह से एक शब्द भी नहीं निकलता।

 पुतिन ने अपने बयान में वेबसाइटों पर नाजियों की तस्वीरें पोस्ट करने की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के काम चरमपंथ को जन्म देते हैं। पुतिन ने उदाहरण के तौर पर पेरिस में चार्ली हेब्दो मैग्जीन के संपादकीय कार्यालय पर हुए हमले का हवाला दिया जिसने पैगंबर के कार्टून प्रकाशित किए थे। कलात्मक स्वतंत्रता की तारीफ करते हुए पुतिन ने कहा कि इसकी कुछ सीमाएं हैं और इसे अन्य स्वतंत्रता का उल्लंघन नहीं करना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.