एकेडेमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स की "रैनाथॉन" 03 अगस्त को

Updated on 17-07-2024 05:30 PM

इंदौर: शहर की सबसे रोमांचक और अनोखी दौड़, "रैनाथॉन", एक बार फिर मॉनसून का स्वागत करने जा रही है।एकेडेमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स द्वारा आयोजित यह वार्षिक नाइट रन  इस बार 3 अगस्त, शनिवार को पितृ पर्वत से शुरू होगी।


पिछले वर्षों में मिली सफलता के बाद, दौड़ का आयोजन इस बार फिर पितृ पर्वत से किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य रनर्स को दौड़ने के साथ साथ देव स्थान के शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद प्रदान करना है।


एकेडेमी ऑफ इंदौर मैराथनर्सके अध्यक्ष नितिन अग्रवाल एवं मार्गदर्शक नीरज याग्निक ने बताया कि बारिश का मौसम और रात का समय इस दौड़ को और भी खास बनाते हैं। यदि मौसम ने साथ दिया तो रनर्स बारिश की बूंदों के बीच दौड़ते हुए प्रकृति के करीब होने का अद्भुत अनुभव प्राप्त करेंगे। साथ ही पितृ पर्वत का आध्यात्मिक माहौल इस अनुभव में चार चांद लगा देगा।


रेस डायरेक्टर विजय सोहनी ने बताया कि इस वर्ष सिर्फ 10 किलोमीटर की एक केटेगरी में रैनाथॉन का आयोजन किया जा रहा है। दौड़ में भाग लेने वाले सभी रनर्स कोहनुमानजी की प्रतिकृति का सुंदर मैडल, ई- सर्टिफिकेट मिलेगा। रन के बाद सभी रनर्स के लिए स्वादिष्ट डिनर की व्यवस्था रहेगी।


एकेडेमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स के सचिव सुमित रावत ने बताया कि यह रैनाथॉन का पाँचवा वर्ष है और पितृ पर्वत से हुई पिछली दौड़ के अनुभव को देखते हुए इस वर्ष भी रूट उसी प्रकार रहेगा। पिछले वर्ष रैनाथॉन में 15 से लेकर 75 वर्ष तक के करीब 1200 रनर्स शामिल हुए थे और इस वर्ष 2000 की उम्मीद है। दौड़ के दौरान रनर्स के लिए थोड़ी थोड़ी दूरी पर पानी और एनर्जी ड्रिंक्स की व्यवस्था है। प्राथमिक चिकित्सा सहायता लगातार उपलब्ध होगी। टीम का प्रयास रहेगा कि दौड़ के दौरान दो में से एक लेन पर यातायात धीमी गति से, परंतु लगातार चलता रहे। अधिकतम 2000  रजिस्ट्रेशन होने तक ही रनर्स इसमें अपने लिए जगह बना सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.