आकांक्षी जिले के विकास कार्यों में आ रही तेजी: लखमा

Updated on 16-09-2021 07:20 PM

सुकमा,  उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज सुदूर वनांचल नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मंत्री श्री लखमा ने ग्राम पेंदलनार में छात्रावास भवन का भूमिपूजन और उचित मूल्य की दुकान का लोकार्पण किया। मंत्री श्री लखमा सुकमा जिले के सघन दौरे के दौरान ग्राम सगुनघाट में भी पंचायत भवन का लोकार्पण और उचित मूल्य की दुकान का भूमिपूजन किया। मंत्री श्री लखमा ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि आंकाक्षी जिले सुकमा के विकास कार्यों में तेजी रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गांव, गरीब और किसान के हित में तेजी से फैसले लिए जा रहे हैं। वनांचलों में विकास कार्य को गति देने हरसंभव प्रयास किए जा रहे है। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए मंत्री श्री लखमा ने कुन्ना से मिचवार के बीच और गोरली से गरीपाल तक जल्द ही पक्की सड़क के निर्माण की घोषणा की।

उद्योग मंत्री श्री लखमा ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि तोंगपाल को तहसील का दर्जा देने और वहां महाविद्यालय की स्थापना का कार्य इस कड़ी में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि तोंगपाल को तहसील का दर्जा देने से इस क्षेत्र के लोगों को राजस्व संबंधी बेहतर सुविधाएं मिलेगी। तोंगपाल में महाविद्यालय की स्थापना होने से उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को अन्यत्र दूर नहीं जाना पड़ेगा। श्री लखमा ने कहा कि छिंदगढ़ में वर्षों से किसानों के द्वारा सहकारी बैंक की मांग की जा रही थी, जिसे हमारी सरकार ने पूरा कर किसानों को राहत पहुंचायी है।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों की आर्थिक स्थिति को सृदृढ़ करने के साथ-साथ उनके फसल का भी वाजिब दाम दे रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने कोदो-कुटकी, रागी आदि फसलों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य कर रही है। सरकार द्वारा मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत फलदार पौधों के लगाने पर तीन वर्ष तक प्रति वर्ष दस हजार रुपए दिए जा रहे हैं। भूमिहीन कृषि मजदूरों के कल्याण के लिए राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत अब प्रतिवर्ष छः हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। मंत्री श्री लखमा ने कहा कि अब लोगों को घर में ही नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे महिलाओं को हैण्डपंप में लाईन लगाने की समस्या से भी राहत मिल रही है। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती देवलीबाई, उपाध्यक्ष नाजिम खान, जिला पंचायत सदस्य राजूराम नाग, श्रीमती महेश्वरी बघेल सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
Advt.