मरीन ड्राइव में हादसा: सड़क पर गिरा होर्डिंग का फ्रेम, दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Updated on 01-06-2025 05:49 PM

रायपुर। राजधानी के मरीन ड्राइव चौक पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब तिरंगा यात्रा के दौरान एक विशालकाय होर्डिंग का लोहे का फ्रेम गिर पड़ा। हादसे में दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि सवारों को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के चलते इलाके में कुछ देर तक ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रही।

पुराने होर्डिंग बन रहे जानलेवा खतरा
बारिश और आंधी-तूफान के इन दिनों में पुराने व जर्जर होर्डिंग व स्वागत गेट के स्ट्रक्चर गिरने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। निगम प्रशासन ने पिछले महीने स्ट्रक्चर की जांच और एड फर्मों से सुरक्षा गारंटी सर्टिफिकेट मांगा था, लेकिन यह अभियान शुरू होते ही ठंडे बस्ते में चला गया।

सैकड़ों होर्डिंग हादसे को न्योता दे रहे
शहरभर में लगे सैकड़ों कमजोर और झुके हुए होर्डिंग, निगम की अनदेखी के कारण किसी बड़ी अनहोनी को दावत दे रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं कि निगम कब तक हादसे के इंतजार में बैठा रहेगा?

शहरवासियों की सुरक्षा के लिए पुराने और असुरक्षित होर्डिंग्स पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। प्रशासन को चाहिए कि सभी स्ट्रक्चर्स की दोबारा जांच कराए और असुरक्षित होर्डिंग्स को तत्काल हटवाए, ताकि भविष्य में कोई जानलेवा हादसा न हो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 June 2025
रायपुर में एक पुरानी रंजिश में युवक की हत्या हो गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी कि पहले युवक के साथ बहस बाजी हुई। फिर मौका देखकर आरोपी…
 04 June 2025
गौरेला में स्वर्गीय अजीत जोगी की प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने गौरेला थाने में अमित जोगी, रेणु जोगी, अजय जायसवाल और आयुष…
 04 June 2025
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक किसान से लूट का मामला सामने आया है। घटना 25 मई 2020 की है। पिकअप चालक गंगा प्रसाद भैना अपने हेल्पर स्वरूप सिंह के साथ धान…
 04 June 2025
रायपुर में नाबालिगों ने एक परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। परिवार रेस्टोरेंट से खाना खाकर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पर उनकी गाड़ी आरोपियों के स्कूटी से…
 04 June 2025
दुर्ग पुलिस जिले में पुलिस ने 2 और बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों पिछले करीब 6-8 महीने से कैंप क्षेत्र में रह रहे थे। एसटीएफ और छावनी थाना…
 04 June 2025
बिलासपुर में युक्तियुक्तकरण से एक दिन पहले अतिशेष शिक्षकों (स्कूल में स्वीकृत पद से ज्यादा संख्या में पोस्टेड शिक्षक) की लिस्ट जारी की गई। जिसके बाद इस पर विवाद शुरू…
 04 June 2025
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना पहला खिताब जीता। टीम ने फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया। RCB की इस जीत के…
 04 June 2025
बिलासपुर के शनिचरी बाजार में बुधवार रात ढाई बजे भीषण आग लग गई। आग की वजह से करीब 22 दुकानें जलकर राख हो गई। शनिचरी बाजार में तेल, कॉस्मेटिक, किराना…
 04 June 2025
रायपुर, छत्तीसगढ़ में निकाह पढ़ाने वाले मौलवी 1100 रुपए से ज्यादा नहीं ले सकेंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने आदेश जारी किया है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज…
Advt.