अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक रूस बुधवार को यूक्रेन पर करेगा हमला

Updated on 14-02-2022 09:12 PM

वॉशिंगटन यूक्रेन और रूस के बीच खिंची युद्ध की तलवार के बीट पूरा विश्व परेशान है। आक्रमण की आशंका के बीच यह संकट एक ऐसे अहम बिंदु पर पहुंच रहा है, जहां यूरोपीय स्थिरता और पूर्व-पश्चिम के संबंधों का भविष्य अधर में लटका है। आगामी सप्ताह में होने वाले घटनाक्रम यह तय करेंगे कि क्या यह गतिरोध शांतिपूर्ण तरीके से सुलझेगा या यूरोप में युद्ध होगा।

 यूरोप में शीतयुद्ध के बाद की सुरक्षा व्यवस्था और वहां परंपरागत सैन्य एवं परमाणु बलों की तैनाती पर लंबे समय से निर्धारित सीमा संरचना इस संकट के कारण दांव पर है। जॉर्जिया में अमेरिका के पूर्व राजदूत इयान केली ने कहा, ‘आगामी 10 दिन अहम होंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के नेतृत्व वाले प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि रूस किसी भी समय यूक्रेन पर हमला कर सकता है और अमेरिका की खुफिया जानकारी के अनुसार संभवत: वह बुधवार को हमला करेगा।

अमेरिका यूक्रेन की राजधानी कीव से अपने लगभग सभी दूतावास कर्मियों को वापस बुला रहा है। बाइडेन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को फोन पर वार्ता की थी, लेकिन इससे तनाव कम करने में कोई मदद नहीं मिली। बाइडेन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार को बात की।

मॉस्को केहायर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्समेंसेंटर फॉर यूरोपियन रिसर्चके प्रमुख टिमोफेई बोर्दाचेव ने कहा, ‘रूस और अमेरिका यूरोपीय व्यवस्था के भविष्य के आकार के संदर्भ में अपने हितों के संघर्ष के चरम पर पहुंच रहे हैं।अमेरिका और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने रूस की मुख्य सुरक्षा मांगों को खारिज कर दिया है, जिसका मॉस्को औपचारिक जवाब दे सकता है। यूक्रेन के निकट सैन्य बलों की तैनाती के तहत बेलारूस में रूस सैन्य अभ्यास कर रहा है।

ऐसा माना जा रहा है कि चीन में शीतकालीन ओलंपिक के समापन तक रूस युद्ध नहीं करेगा और इन खेलों का आयोजन 20 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। बहरहाल, अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि आक्रमण इससे पहले हो सकता है। बाइडेन ने रूस के राष्ट्रपति से यूक्रेन की सीमा पर एक लाख से ज्यादा सैनिकों के जमावड़े को हटाने के लिए शनिवार को फिर से कहा और रूस को चेतावनी दी कि अगर वह यूक्रेन पर आक्रमण करता है तो अमेरिका और उसके सहयोगीदृढ़ता से जवाब देंगे और उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।

पुतिन ने पश्चिम को आगाह किया है कि वह यूक्रेन को नाटो से बाहर रखने की मांग से पीछे नहीं हटेंगे। बोर्दाचेव ने कहा कि रूस की मांगों और अमेरिका द्वारा उन्हें खारिज किए जाने के कारण संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि चीन के साथ निकट संबंधों के कारण मॉस्को की स्थिति मजबूत हो गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.