अभिनेता अक्षय कुमार के बॉलिवुड में तीन दशक पूरे, निदेशकों ने मिलकर दिया ट्रिब्यूट

Updated on 01-06-2022 10:13 PM

मुंबई बॉलिवुड में सात्विक जीवन और अनुशासन के पर्याय बन गए अभिनेता अक्षय कुमार ने इंडस्ट्री में तीन दशक पूरे कर लिए है। उनके इस शानदार सफर के लिए यशराज फिल्म्स ने अपने यू ट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें डायरेक्टर्स नेखिलाड़ी कुमारके लिए काफी कुछ कहा।

वीडियो में उनकी आनेवाली फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के जरिए उनके 30 साल को सेलिब्रेट किया जा रहा है, जो 3 जून को रिलीज होनेवाली है। इसे डायरेक्टर्स कट का नाम दिया गया है। वीडियो की शुरुआत साजिद नाडियाडवाला से होती है, जो कहते हैं, ‘यहां तमिल, तेलुगु और बॉलिवुड इंडस्ट्री तो है ही। यहां एक और इंडस्ट्री है जिसे एके इंडस्ट्री कहते हैं।इसके बाद करण जौहर कहते हैं, ‘अक्षय कुमार एक सुपरस्टार नहीं है बल्कि वो एक फोर्स हैं।इसके बाद आनंद एल राय ने कहा, ‘वो केवल एक वर्सटाइल ऐक्टर नहीं हैं, बल्कि वो काफी डिसीप्लीन इंसान भी हैं।


वीडियो में आगे डायरेक्टर आर बाल्की ने कहा, ‘वो उन ऐक्टर्स में से एक हैं जिन्हें मैंने सबसे बेहतर देखा है।इसके बाद करन जौहर कहते हैं, ‘उनके 30 साल सेलिब्रेट किए जाने चाहिएं क्योंकि इंडियन सिनेमा में अक्षय का जो इंपैक्ट है वो काफी बड़ा है।इन सबके बाद वीडियो में सम्राट पृथ्वीराज के कुछ सीन्स देखने को मिलते हैं, जिनमें अक्षय को काफी शानदार तरीके से दिखाया गया है। अक्षय कुमार अपनी फिल्मसम्राट पृथ्वीराजके साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर धूम मचाने रहे हैं।

ये फिल्म सम्राट पृथ्वीराज चौहान के बारे में हैं, हमारे देश के अंतिम हिंदू सम्राट थे, जो भारत को लूटने वाले निर्दयी आक्रमणकारियों से भारतमाता की स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा के लिए खड़े हुए थे। उनकी शानदार भावना को सलाम करने के लिए यह फिल्म बनाई गई है और अब पूरी टीम सम्राट पृथ्वीराज के झंडे के साथ सोमनाथ मंदिर और वाराणसी की यात्रा कर रही है ताकि देश के लिए स्वतंत्रता का प्रतिनिधित्व करने वाले झंडे के साथ आशीर्वाद लिया जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.