फुकरे-3 से अभिनेता अली फजल बाहर, मीडिया रिपोर्ट में खुलासा

Updated on 09-03-2022 07:06 PM

मुंबई फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी निर्मित और मृगदीप सिंह लाम्बा निर्देशितफुकरेबॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में शुमार है। फिल्म की अभी तक दो किश्तों चुकी हैं, इन दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी मिली है। हाल ही में फिल्म की तीसरी किस्त की शूटिंग शुरू होने की सूचना फिल्म मुख्य किरदार चूचा उर्फ वरुण शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी।

 लेकिन इस बीच एक खबर आई हैं, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है, कि फुकरे-3 से अभिनेता अली फजल बाहर हो चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार अली फजल फुकरे-3 का हिस्सा नहीं हैं। बताया जा रहा है, कि अली फजल इन दिनों अपनी दूसरी फिल्मों में व्यस्त हैं, इसकारण उनके पास फुकरे-3 की शूटिंग के लिए समय नहीं है।

अभिनेता ने विशाल भारद्वाज की खुफिया को अपनी डेट्स दी हुई हैं, इसकारण दोनों फिल्मों की शूटिंग एक साथ करना काफी मुश्किल होगा। इसके बाद अली फजल के पास मृगदीप सिंह लांबा की फिल्म फुकरे 3 से बाहर निकलने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। अली फजल को फिल्म में रिप्लेस नहीं किया जा रहा है। मेकर्स फिल्म की स्क्रिप्ट में काफी फेरबदल कर सकते हैं।

अली फजल फरवरी की शुरुआत तक कंधार की शूटिंग में व्यस्त थे। उसके बाद वह डेथ ऑन नाइल के प्रमोशन में बिजी हो गए। यह फिल्म एक बड़े बजट की हॉलीवुड फिल्म है, जिसमें गैल गैडोट मुख्य भूमिका में हैं। सूत्र ने बताया, विशाल सर ने अपनी कमिटमेंट्स को ध्यान में रखते हुए मार्च में खुफिया को शुरू करने का फैसला किया है। फिल्म फुकरे-3 काफी समय पहले शुरू होनी थी लेकिन कोरोना के बढ़ते कहर की वजह से इसमें देरी हुई।

इस कारण अली फजल के लिए फुकरे 3 और खुफिया की शूटिंग को एक ही समय में मैनेज करना आसन नहीं हैं। सूत्र ने बताया, यह सुनने में काफी अजीब है, फिल्म की शूटिंग में एक नया मोड़ आया है। अली मार्च के अंत तक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फुकरे में ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह, पंकज त्रिपाठी, वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.