डीएमके के गढ़ पेरंबूर से एक्टर विजय लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जानिए क्या है TVK की रणनीति

Updated on 24-02-2026 01:33 PM
चेन्नई : पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे एक्टर विजय चेन्नई नॉर्थ की पेरंबूर विधानसभा सीट से डीएमके को चुनौती देंगे। तमिलगा वेत्री कडगम के जनरल सेक्रेट्री आधव अर्जुन ने रविवार को इस फैसले ऐलान किया। चेन्नई नॉर्थ डीएमके का किला है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि टीवीके चीफ विजय ने तगड़ी रणनीति के तहत पेरंबूर सीट चुनी है। विजय ने पूरे राज्य में अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संदेश दिया है कि डीएमके से मुकाबले के लिए वह ताकत झोंकने को तैयार हैं। अगर विजय का दांव चल गया तो चुनाव में इसका असर पूरे राज्य में दिखेगा।

2011 में डीएमके को लगा था नॉर्थ चेन्नई में झटका

चेन्नई नॉर्थ लोकसभा सीट में 6 विधानसभा सीटें हैं। थिरुवोट्टीयूर, डॉ.राधाकृष्ण नगर, पेरंबूर, कोलाथूर, थिरू वि का नगर, रोयापुरम। इन सभी 6 विधानसभा सीटों पर डीएमके का कब्जा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी डीएमके के कलानिधि वीरास्वामी ने 55 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल कर डीएमके के दबदबे को और मजबूत किया था। सिर्फ 2011 के विधानसभा चुनाव में डीएमके को चेन्नई नॉर्थ में हार का सामना करना पड़ा था और पार्टी को सिर्फ कोलाथुर सीट से संतोष करना पड़ा था। इसके अलावा हर चुनाव में डीएमके ने कम से कम 3 सीटें जीती हैं।

पेरंबूर विधानसभा सीट रही है डीएमके का गढ़

पेरंबूर विधानसभा सीट पर डीएमके ने 1967 में पहली बार जीत हासिल की। 1991 में AIADMK ने पहली बार पेरंबूर से जीती। 2016 में यह सीट दूसरी बार AIADMK के पास गई। बीच में 15 साल 2001 से 2016 तक यह सीट डीएमके के गठबंधन पार्टनर सीपीएम के पास रही। कुल मिलाकर यह विधानसभा भी डीएमके का पारंपरिक गढ़ ही है। नॉर्थ चेन्नई में कोलाथुर विधानसभा सीट भी है, जहां से सीएम एम के स्टालिन चुनाव लड़ते हैं। स्टालिन के चुनाव लड़ने के कारण आसपास की सीटों पर डीएमके को सपोर्ट मिलता है। टीवीके नेता विजय ने पेरंबूर से चुनाव लड़ने की घोषणा कर स्टालिन के दांव को उनके खिलाफ आजमा दिया है।

जानिए विजय ने क्यों चुना पेरंबूर विधानसभा

चेन्नई नॉर्थ तमिलनाडु की राजधानी का ऐसा इलाका है, जहां कई संस्कृति एक साथ रचती-बसती है। यहां लोकल के अलावा तमिलनाडु के दूसरे क्षेत्र से आए लोगों की अच्छी खासी तादाद है। मुस्लिम और क्रश्चियन वोटर भी हैं। एक्टर विजय के पिता क्रिश्चियन और मां हिंदू हैं। उनके फैन हर जाति और धर्म के हैं। अमीर से गरीब तक उनकी लोकप्रियता है। उनकी रैलियों में युवाओं और महिलाओं की भीड़ उमड़ती है। पेरंबूर में विजय की मौजूदगी डीएमके के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। राजनीतिक एक्सपर्ट मानते हैं कि डीएमके के पास मुफ्त की योजनाओं और कैश डिलिवरी वाली स्कीम है। मुकाबला स्टारडम और स्कीम के बीच है। नॉर्थ चेन्नई में जीतने वाली पार्टी सरकार बनाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.