अभिनेत्री भूमि पेडनेकर 'द लेडी किलर' आएंगी नजर, मनाली में होगी शूटिंग

Updated on 27-04-2022 07:04 PM

मुंबई बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपनी अदाकारी से प्रशंसकों के दिल में खासी जगह बनाई है। अब वे अजय बहल की फिल्म ' लेडी किलर' में नजर आएंगी। वे मनाली में शूटिंग की तैयारी में लगी हुई हैं, जिसमें वह अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी। फिल्म में अर्जुन एक प्लेबॉय का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, जिसे भूमि से प्यार हो जाता है।

अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुए भूमि ने बताया कि, "मुझे घूमना अच्छा लगता है। मुझे इस पेशे से बहुत प्यार है, इसमें कई नई जगहों पर घूमने को मिलता है। मनाली में मैंने पहली बार शूटिंग की है।" यात्रा एक कलाकार के रूप में उनके लिए कई पहलुओं को जोड़ती है, उन्होंने आगे कहा "एक रचनात्मक व्यक्ति के रूप में मेरी यात्रा मुझे गहराई से प्रेरित करती है।

 मैं ' लेडी किलर' को शुरू करने से पहले कड़ी मेहनत कर रही हूं। फिल्म का कंटेट अच्छा है।" मैं अर्जुन के साथ भी पहली बार काम कर रही हूं और मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि हम अजय बहल की पटकथा को जीवंत करने के लिए कैसे भूमिका को परिभाषित करते हैं। भूमि के पास आने वाले समय में बहुत फिल्में हैं। भूमि अनुभव सिन्हा की 'भीड़', शशांक खेतान की 'गोविंदा नाम मेरा', अक्षय कुमार-स्टारर 'रक्षा बंधन', सुधीर मिश्रा की 'अफवा' और गौरी खान की 'भक्षक' में नजर आएंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.