जाट फैमिली से हैं अभिनेत्री मल्लिका शेरावत, मल्लिका का असली नाम रीमा लांबा

Updated on 15-09-2021 08:28 PM
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत हमेशा अपनी फिल्मों से ज्यादा बोल्डनेस और बयानों के कारण चर्चा में रही हैं। भले ही मल्लिका पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हों मगर सुर्खियों में हमेशा बनी रहती हैं। कम ही लोग जानते हैं कि मल्लिका के परिवार के लोग कभी नहीं चाहते थे, कि वह फिल्मों में काम करें। मल्लिका ने बताया है कि उन्होंने किस तरह अपने घर में पितृ सत्ता के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी।मल्लिका हरियाणा की एक काफी कंजर्वेटिव जाट फैमिली में पैदा हुई थीं। उनके परिवार ने मल्लिका को मॉडलिंग या फिल्मों में जाने की इजाजत नहीं दी थी। 
मल्लिका ने कहा कि उनके पिता को ऐसा लगता था कि अगर वह फिल्मों में काम करेंगी,तब उनकी फैमिली का नाम खराब हो जाएगा। कम ही लोगों को पता है कि मल्लिका का असली नाम रीमा लांबा था। जब मल्लिका के फिल्मों में आने का उनके परिवार ने विरोध किया,तब उन्होंने अपना सरनेम लांबा से हटाकर शेरावत कर लिया। दरअसल मल्लिका की मां का सरनेम सहरावत है और अपनी मां के सपोर्ट को देखकर पिता का सरनेम हटाकर मां का सरनेम शेरावत कर लिया।
मल्लिका ने बताया कि उनके पिता ने कहा,ये फिल्मों में जाएगी, परिवार का नाम खराब करेगी, मैं तेरे को डिसओन करता हू।' मल्लिका शेरावत ने फिल्म 'ख्वाहिश' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके हिमांशु मलिक के साथ 17 किसिंग सीन थे। इसके अगले साल मल्लिका की फिल्म 'मर्डर' रिलीज हुई जिसमें इमरान हाशमी के साथ उनके बोल्ड सीन ने तहलका मचा दिया था। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.