अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने अभिनेता अक्षय-रितेश को दिया 'ग्रीन इंडिया चैलेंज'

Updated on 01-12-2021 11:30 PM

मुंबई । दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी अदाकारी के बल पर अभिनेत्री पूजा हेगड़े बॉलीवुड में भी अपना स्थान सुरक्षित कर लिया हैं। अभिनेत्री के पास इन दिनों दर्जनों फिल्मों के प्रोजेक्ट हैं लेकिन फिलहाल वे प्रभास स्टारर ‘राधे श्याम को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के जरिए पहली बार पूजा और प्रभास पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे। फैंस दोनों को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पूजा अपनी तस्वीरों और एक्टीविटीज के जरिए लाखों फैंस का दिल जीत रही हैं। हाल ही में उन्होंने ‘ग्रीन इंडिया चैलेंज को स्वीकार किया है।

बीते दिन पूजा ने ‘ग्रीन इंडिया चैलेंज में हिस्सा लिया। उन्होंने 26 नवंबर को हैदराबाद स्थित रामूजी फिल्म सिटी में एक पौधा लगाया और उसे अपने हाथों से सींचा। पूजा को ये चैलेंज टॉलीवुड अभिनेता सुंशात की ओर से दिया गया था जिसे वो पूरा कर चुकी हैं। अब पूजा ने अपने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और रितेश देशमुख को इस चुनौती को स्वीकारने और वृक्षारोपण सीरीज को जारी रखने का आग्रह किया है। ये दोनों ही बी-टाउन स्टार पूजा के को-स्टार भी हैं जिनके साथ वे ‘हाउसफुल-4’ में काम कर पर्दे पर धमाल मचा चुकी हैं। पूजा हेगड़े ने कहा कि राज्यसभा सदस्य जे संतोष कुमार द्वारा शुरू किए गए कार्यक्रम ग्रीन इंडिया चैलेंज में भाग लेने और पौधे लगाने को लेकर वे बहुत खुश हैं।

वहीं जे संतोष कुमार के ट्विटर हैंडल की ओर से एक्ट्रेस की तस्वीरें शेयर कर पौधारोपण करने और इस अभियान को प्रमोट करने के लिए आभार व्यक्त किया गया है। अभिनेत्री ने सभी से ग्रीन इंडिया चैलेंज कार्यक्रम में भाग लेने और पेड़ लगाने का भी अनुरोध किया है। अभिनेत्री के इस काम को लेकर कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं तो बहुत से लोग ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्ट्रेस की इस एक्टीविटी को रेड लेबल व्हिसकी के लिए पब्लिसिटी करार दिया है। आपको बता दें कि ग्रीन इंडिया चैलेंज पर्यावरण को बचाने और पौधे लगाने का आह्वान करता है। यह न केवल पौधे लगाने को बढ़ावा देता है बल्कि उनकी आजीवन रक्षा भी करता है। बात अगर के वर्कफ्रंट को लेकर करें तो वे आखिरी बार निर्देशक बोम्मरिलु भास्कर की मोस्ट एलिजिबल बैचलर में दिखी थीं, जो अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। जल्द ही पूजा राधा कृष्ण कुमार की ‘राधे श्याम में दिखाई देंगी। इसके अलावा वे निर्देशक कोराताला शिव की ‘आचार्य में चिरंजीवी संग नजर आ रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.