अभिनेत्री सामंथा रुथ तलाक के बाद नहीं रखना चाहतीं पति नागा चैतन्य से जुड़ी यादें! डिलीट की तस्वीरें

Updated on 01-11-2021 10:34 PM

चैन्नई। दक्षिण भारत की अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपने पति नागा चैतन्य से तलाक के बाद पूरी तरह टूट गई थी उसके बाद वे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने की कोशिश कर रही हैं। इसकी शुरुआत वो कर चुकी हैं। जहां पिछले दिनों उन्होंने लड़कियों के पैरेंट्स को नसीहत दी थी कि वो अपनी बेटियों की शादी की तैयारी करने के बजाय उसे सक्षम बनाएं। वहीं, अब अभिनेत्री ने ये साबित कर दिया है कि वो नागा से जुड़ी यादों को अपने पास नहीं रखना चाहती हैं। उन्होंने अभिनेता पति के साथ अपनी फोटोज को डिलीट कर दिया है।

सामंथा ने पूर्व पति नागा चैतन्य के साथ अपनी सारी तस्वीरें हटा दी हैं। उन्होंने उन फोटोज को भी हटा दिया है, जो कि उनकी यादों से जुड़ी थीं। इसमें पति के साथ स्पेन में बिताई गईं छुट्टियां, एम्स्टर्डम वेकेशन, राणा दग्गुबाती की शादी की तस्वीरें, क्रिसमस और उनकी खुद की शादी की तस्वीरें शामिल हैं। इस तस्वीरों को हटाने के बाद एक्ट्रेस ने साबित कर दिया है कि वो अब उनसे जुड़ी यादों को खुद से जोड़ कर नहीं रखना चाहती हैं। दोनों स्टार्स ने इस महीने की शुरुआत में ही अपने अलग होने की खबर फैंस को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके दी थी। उन्होंने फैंस के साथ इस मुद्दे पर प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की थी।

सामंथा ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी उत्तराखंड से एक खास पोस्ट शेयर की थी, जिसमें लड़कियों को मजबूत बनाने की बात कही गई थी। यही नहीं इससे पहले जब वो उत्तराखंड में छुट्टियां बिता रही थीं। उस वक्त भी उन्होंने अपनी यात्रा को बेहतरीन बताया था। उन्होंने लिखा था, ‘एक अद्भुत यात्रा का अंतयमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ ने हमेशा ही मुझे अपनी तरफ खींचा है। जब से मैंने महाभारत पढ़ा है तभी से पृथ्वी पर स्वर्ग और महान रहस्य वाली जगह को देखने का सपना रहा है।खैर, अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सामंथा और नागा चैतन्य शादी से पहले लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। उसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया था। दोनों ने 2017 में गोवा में सात फेरे लिए थे। उनकी शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाजों के साथ हुई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.