खास है अभिनेत्री तारा सुतारिया का फैशन सेंस, वेस्टर्न व इंडियन दोनों ड्रेसेज में ढाती हैं सितम

Updated on 06-04-2022 06:25 PM

मुंबई अभिनेत्री तारा सुतारिया का फैशन सेंस सबसे अलग है। अदाकारा अपनी पतली कमर पर इस तरह से कपडे पहनती हैं कि हर कोई उन्हें निहारने को मजबूर हो जाता है। वहीं इस हसीना की खास बात यह है कि जितनी बोल्ड और सेक्सी वह वेस्टर्न ड्रेसेस में नजर आती हैं, उतनी ही एलिगेंट वह भारतीय परिधानों में भी नजर आती हैं।

बेहद कम उम्र में ही तारा ने खुद को ऐसी फैशनिस्टा बना लिया है, जिनसे आप भी प्रेरणा ले सकते हैं। सोशल मीडिया पर उनके स्टाइलिश लुक्स की भरमार है, जहां सिर्फ पार्टी ड्रेसेस ही नहीं बल्कि शादी फंक्शन के लिए भी अच्छे ऑप्शन्स हैं। हम भी आपके लिए एक ऐसे ही लुक की झलक लेकर आए हैं, जिसमें वह बहुत ही प्यारी लग रही हैं।

दरअसल, तारा सुतारिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हीरोपंती 2 के प्रमोशन्स में बिजी हैं, जिसके लिए उन्होंने अपने लिए ऐसे कपड़े चुने जिसमें उनकी खूबसूरती हर कोई देखता रह गया। उन्होंने सुर्ख लाल रंग की साड़ी में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह बला की सुंदर नजर रही हैं। हसीना ने इस आउटफिट को क्लोदिंग लेबल प्रेम्या से पिक किया था, जिसमें उनका ब्लाउज चार चांद लगा रहा था। तारा ने जिस जॉर्जेट साड़ी को अपने लिए चुना था, उसका बेस एकदम प्लेन रखा गया था।

वहीं साड़ी के बॉर्डर को स्कैलोप डिजाइन के साथ उस पर हेवी एंब्रॉइडरी की गई थी। जिस पर मैचिंग थ्रेड वर्क के साथ सीक्वेंस और लेस गोटा को जोड़ा गया था। हसीना ने इस साड़ी को ट्रेडिशनल स्टाइल में ड्रेप किया था और पल्लू को अपने शोल्डर पर ओपन रखा था, जो उनके बॉर्डर की खूबसूरती को अच्छे से दिखा रहा था। वहीं साड़ी के साथ दिया गया था ब्लाउज सबसे खास था, जिसमें स्वीट हार्ट नेकलाइन उनके लुक में सेक्सीनेस ऐड करने का काम कर रही थी।

वाइड नेकलाइन के साथ फुल शीयर स्लीव्स पर फ्लोरल थ्रेड एंब्रॉइडरी की गई थी। वहीं पीछे की तरफ कट-आउट डिटेलिंग के साथ टैसल्स को जोड़ा गया था, जो बहुत ही बढ़िया लग रहा था। तारा का यह फिटेड ब्लाउज किसी कॉरसेट जैसा लग रहा था। अपने इस एलिगेंट लुक को कम्पलीट करने के लिए हसीना ने काफी मेहनत की थी। कानों में गोल्डन और ग्रीन शेड के स्टेटमेंट ईयररिंग्स, मैचिंग रिंग और एंब्रॉइडर्ड रेड जूती पहनी थी। वहीं मेकअप के लिए स्लीक आईलाइनर, न्यूड लिप्स, ब्लश्ड चीक्स, सटल आई-शैडो, मस्कारा, कोहल्ड आईज के साथ बालों को सेंटर पार्टेड करते हुए स्लीक ब्रेडेड बन में स्टाइल किया था। तारा का यह ओवरऑल लुक बहुत ही प्यारा लग रहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.