उपासना सिंह ने एक्टर दीपक काजिर पर लगाया बदतमीजी करने का आरोप, कहा- इन्होंने थप्पड़ और घूसों से मारा

Updated on 04-02-2026 12:47 PM
'किस देश में है मेरा दिल' और 'कहानी घर घर की' से मशहूर हुए एक्टर दीपक काजिर केजरीवाल सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 'द कपिल शर्मा शो' की बुआ नजर आ रही हैं। वह एक्ट्रेस के साथ-साथ CINTAA की जनरल सेक्रेटरी भी हैं। 26 जनवरी के मौके पर दोनों के बीच बहस हुई थी। एक्ट्रेस का दावा है कि एक्टर ने उनके साथ बदतमीती की है और एक के साथ मारपिटाई भी की है। और ये पूरा वाकया वहां किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और अब 10 दिन बाद शेयर किया जा रहा है।

इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में उपासना सिंह माइक पर सबको सम्बोधित कर रही होती हैं। उनके बगल में पूनम ढिल्लों और पास में मनोज जोशी समेत अन्य एक्टर्स खड़े होते हैं। तभी दीपक काजिर केजरीवाल एक्ट्रेस को बीच में रोकते हैं लेकिन एक्ट्रेस कहती हैं कि वह बात कर रही हैं। लेकिन एक्टर तेज आवाज में कहते हैं, 'नहीं आप बात नहीं करेंगी।' फिर एक्टर और सीनियर जॉइंट सेक्रेटरी हेमंत पांडे माइक लेकर 'भारत माता की जय' का नारा लगाते हैं तो दीपक उनसे पूरा जोर लगाकर माइक छीन लेते हैं। जिसके बाद वह वहां से चले जाते हैं।

उपासना सिंह और दीपक काजिर में बहस

फिर कुछ लोग आकर दीपक को समझाते हैं कि वह ऐसा न करें। इसके बाद उपासना ने दीपक से आमने-सामने बात की और पूछा, 'बताइए मैं कौन हूं? CINTAA की जनरल सेक्रेटरी हूं।' इसके बाद दीपक कहते हैं, 'मैं यहां का वाइस प्रेसिडेंट था।' तो एक्ट्रेस बोलीं, 'था...।' फिर कैमरे पर आरोप लगाया, 'इन्होंने अभी विकास वर्मा को मारा थप्पड़ और घूसों से। और ये लेडीज के साथ बदतमीजी कर रहे हैं।' दीपक ने कहा, 'मैंने आपके साथ बदतमीजी नहीं की है।' एक्ट्रेस बोलीं, 'आप मेरे साथ बदतमीजी कर रहे हैं। अभी आपने कहा कि तू कौन है पूछ रहे हैं मुझसे।'

CINTAA के सदस्य कौन-कौन?

बता दें कि CINTAA यानी सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन में 10,000 सदस्य हैं। साल 2024 से 2027 तक इसकी प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों हैं। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद्मिनी कोल्हापुरे, वाइस प्रेसिडेंट पुनीत इस्सर, जनरल सेक्रेटरी उपासना सिंह, सीनियर जॉइन्ट सेक्रेटरी हेमंत पांडे, जॉइंट सेक्रेटरी कंवरजीत पेंटल, ट्रेजरार दीपक पाराशर हैं। वहीं, इसके इलेक्टेड मेंबर्स में मुकेश ऋषि, विकास वर्मा, राकेश बेदी, यशपाल शर्मा, साहिला चड्ढा, चंद्रप्रकाश ठाकुर, हेतल परमार, विंदू दारा सिंह और जावेद जाफरी हैं। और को-ऑप्टेड मेंबर्स की लिस्ट में दीपक चड्ढा, मनोज जोशी, प्रीति सप्रू, राशिद मेहता, रोनित रॉय और शीबा आकाशदीप शामिल हैं।

दीपक काजिर की फिल्में और टीवी शोज

दीपक काजिर के टीवी शोज 'कसोटी जिंदगी के', 'परदेस', 'कहानी घर घर की', 'तेनाली रामा', 'कलश एक विश्वास', 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'परवरिश-सीजन 2', 'विरासत' हैं। वहीं उन्होंने फिल्मे भी की हैं, जिनके नाम 'साथिया', 'चमेली', 'एक खिलाड़ एक हसीना', 'सलाम-ए-इश्क', 'अनकही', 'संडे'7, 'रूप की रानी चोरों का राजा' है। अभी वह कलर्स टीवी के शो 'सहर होने को है' में नजर आ रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.