अदा शर्मा ने डस्टबिन के साथ किया 'रोड वॉक'

Updated on 21-02-2022 07:09 PM

मुंबई बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अदा शर्मा  का एक मजेदार वीडियो आया है। इसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। ब्लैक कलर की मिनी ड्रेस और लॉन्ग बूट्स में अदा शर्मा गजब ढा रही हैं, लेकिन उन्होंने जिस जगह पर अपना वीडियो शूट किया है और जिस अंदाज में किया है, वैसा शायद की किसी ने किया होगा।

दरअसल, अदा शर्मा ने कूड़े-कचरे के ढेर और डस्टबिन के साथ ये वीडियो शूट किया है। वो हाथों में ब्लैक कलर की थैलियां लेकर एंट्री करती हैं, जिसमें अमूमन लोग कूड़ा भरकर फेंकते हैं। वो यहीं नहीं रुकतीं, ऐक्ट्रेस सड़क पर रखे गए बड़े-बड़े डस्टबिन को साथ लेकर वॉक करती हैं, लेकिन स्टाइलिश अपने अंदाज में। कभी डस्टबिन पर बैठकर तो कभी उसके ऊपर पैर रखकर पोज देती हैं।

उनका ये फनी अंदाज फैंस को बहुत पसंद रहा है। अदा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन भी मजाकिया अंदाज में लिखा है, वो भी वैलेंटाइन के मौके पर। उन्होंने लिखा, 'इस तरह के लोग, जिनकी तरफ मैं अट्रैक्ट होती हूं। जो इस तरह के लोगों को पसंद करते हैं, उन्हे टैग करें। सेंस ऑफ ह्यूमर वाले दोस्तों को ये वीडियो बहुत ही मजेदार लगेगा।' इसके साथ हैशटैग लिखा #हेप्पी वेलेंनटाइंस डे।

उन्होंने आगे ये भी लिखा है कि अगर आपको ये वीडियो पसंद रहा है तो आप मेरी तरह हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कई सिलेब्स ने भी मजेदार कमेंट किए हैं। वहीं, फैंस भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'यहां भी आपकी अदा का क्या कहना अदा जी।' वहीं, दूसरे ने कमेंट किया, 'इस वीडियो ने मुझे बहुत इंस्पायर किया है कि कैसे डस्टबिन का यूज कर सकते हैं।' अदा शर्मा बॉलीवुड की जानी-मानी ऐक्ट्रेस हैं। उन्हें हॉरर मूवी '1920' से पहचान हासिल की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.