आईपीएल मेगा ऑक्शन में कोई खरीददार नहीं मिलने पर एडम जंपा ने जताई निराशा

Updated on 19-02-2022 07:48 PM

कैनबरा आईपीएल मेगा ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ियों को खरीदने में विभिन्न फ्रेंचाजियों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। ऐसे ही खिलाड़ियों में एक नाम ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जंपा का भी है। मेगा ऑक्शन में एडम जंपा पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई और वह अनसोल्ड रह गए।

ऑक्शन में बिकने पर एडम जंपा ने कहा कि वह इससे निराश हुए हैं। जंपा ने कहा यह दुर्भाग्य है कि मैं आईपीएल ऑक्शन में नहीं बिका। मुझे आईपीएल में फिर से खेलने का मौका मिलता तो मैं बेहतरीन क्रिकेट खेलता। मैं अगर व्यक्तिगत नजरिए से कहूं तो इस समय मैं सबसे बढ़िया क्रिकेट खेल रहा हूं और इस समय सर्वश्रेष्ठ देना चाह रहा हूं। जंपा ने कहा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट है और उसके बाद अगली चीज आईपीएल है। एक विदेशी स्पिनर के रूप में यह बहुत कठिन है खासकर यदि आप सिर्फ एक विशेषज्ञ स्पिनर हैं जो एक मिस्ट्री स्पिनर नहीं है।

मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों तेज गेंदबाजों पर बहुत पैसा खर्च किया, ऑलराउंडरों पर बहुत पैसा खर्च किया। पर बल्लेबाजों को अच्छा पैसा नहीं मिला। जंपा ने कहा फिर एक बार जब वह सारा पैसा खर्च हो जाता है, तो वे कहते हैं, ठीक है, अब हमें अब कुछ स्पिनरों की जरूरत है। मुझे लगता है कि शायद अगले साल आईपीएल में मुझे अवसर मिलेंगे। मैं उन टीमों में से किसी के लिए एक मूल्यवान साबित हो सकता हूं क्योंकि मैं इस समय शानदार गेंदबाजी कर रहा हूं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.