अडाणी ग्रुप ओलिंपिक के लिए भारतीय टीम का मुख्य स्पॉन्सर:गीत भी लॉन्च, 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस में होगा इवेंट

Updated on 09-07-2024 01:48 PM

अडाणी ग्रुप पेरिस 2024 ओलिंपिक के लिए भारतीय टीम का मुख्य स्पॉन्सर बन गया है। इसका ऐलान खुद अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने किया है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए दी।

सोमवार को उन्होंने पेरिस ओलिंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों का मनोबल बढ़ाने के लिए देश का गीत कैंपेन शुरू किया और एक डॉक्यूमेंट्री लॉन्च की।

उन्होंने कहा, 'हम 2024 पेरिस ओलिंपिक के लिए तैयार हो रहे हैं। मैं सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देना चाहता हूं जो दुनिया में खेलों के सबसे बड़े मंच पर हमारे देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों का अथक प्रयास और अटूट समर्पण भारत की हार नहीं मानने वाली भावना का प्रतीक है। मुझे भरोसा है कि इस बार हम ओलिंपिक में अब तक का सबसे ज्यादा पदक हासिल करेंगे।'

क्या है अभियान का मकसद
अडाणी समूह की ओर से चलाया जा रहा यह अभियान उन एथलीट्स पर फोकस है, जिन्होंने पेरिस ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए कड़ी मेहनत की है। डॉक्यूमेंट्री में भारत के टॉप एथलीट्स को पसीना बहाते हुए दिखाया गया है। डॉक्यूमेंट्री लॉन्च पर बोलते हुए, अडाणी स्पोर्ट्सलाइन के CEO संजय अडेसरा ने कहा कि अडाणी स्पोर्ट्सलाइन में हम अपने चैंपियन एथलीट्स को अपनी शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि हमें पहले से कहीं अधिक सफलता मिले।

कई खिलाड़ियों को अडाणी ग्रुप कर चुका है मदद
2016 से, अडाणी समूह ने मुक्केबाजी, कुश्ती, टेनिस, जेवलिन थ्रो, शूटिंग, रनिंग, शॉटपुट, आर्चरी सहित अन्य खेलों के 28 एथलीट्स को मदद कर चुका है। कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहलवान रवि कुमार दहिया और दीपक पूनिया और बॉक्सर अमित पंघल भी अडाणी समूह से मदद पा चुके हैं। रवि 2020 टोक्यो ओलिंपिक में देश के लिए मेडल जीत चुके हैं, जबकि दीपक पूनिया ने 2023 में एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता है।

टोक्यो ओलिंपिक सहित कई टूर्नामेंट में अडानी ग्रुप रहा है मुख्य स्पॉन्सर अडाणी ग्रुप टोक्यो ओलिंपिक में भी भारतीय ओलिंपिक टीम का मुख्य स्पॉन्सर रहा है। इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स और 2023 एशियन गेम्स में भी अडाणी गुप भारतीय टीम का स्पॉन्सर रह चुका है।

26 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा ओलिंपिक
इस बार ओलिंपिक गेम्स फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त के बीच होना है। इसमें 120 एथलीट भाग ले रहे हैं। बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और टेबल टेनिस स्टार शरत कमल को पेरिस ओलिंपिक 2024 में ध्वजवाहक बनाया गया है। साथ ही, 2012 के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट निशानेबाज गगन नारंग को पेरिस में होने वाले आगामी इवेंट के लिए मैरी कॉम की जगह शेफ-डी-मिशन बनाया गया है। टोक्यो ओलिंपिक के जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के लीडरशिप में 28 खिलाड़ी एथलेटिक्स में भाग लेंगे।

2036 में भारत ने ओलिंपिक की मेजबानी का दावा किया है
भारत 2036 में होने वाले ओलिंपिक गेम्स के लिए दावेदारी कर सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए गुजरात ओलिंपिक संघ और गुजरात सरकार तैयारी कर रहे हैं। वहां पर विभिन्न खेलों के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार किए जा रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कई बार 2036 में ओलिंपिक की मेजबानी की दावेदारी की बात कह चुके हैं।

एशिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी हैं गौतम अडाणी
अडाणी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडाणी एशिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, गौतम अडाणी की नेटवर्थ ₹6.98 लाख करोड़ है। दुनिया की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट पर वे 20 वें स्थान पर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी ₹10.35 लाख करोड़ की नेटवर्थ के साथ एशिया के सबसे अमीर आदमी हैं। इसके साथ ही वह दुनिया के 11वें सबसे अमीर आदमी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.