कर्ज चुकाने के लिए लोन लेंगे अडानी, दुनिया के ये 4 बड़े बैंक देंगे उधार

Updated on 07-10-2025 01:34 PM
नई दिल्ली: गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड अपना कर्ज चुकाने के लिए दुनिया के कई बड़े बैंकों से लोन लेगी। इसके लिए बैंक तैयार भी हो गए हैं। कंपनी ने वैश्विक ऋणदाताओं के एक समूह से लगभग 250 मिलियन डॉलर (करीब 2200 करोड़ रुपये) जुटाने के लिए एक सौदा किया है। यह सौदा अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद कंपनी की पहली विदेशी मुद्रा ऋण है। इस डील के साथ अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में मंगलवार को तेजी आ गई।

ब्लूमबर्ग के मुताबिक जिन बैंकों ने अडानी की इस कंपनी को लोन देने पर सहमति जताई है, उनमें डीबीएस बैंक लिमिटेड, डीजेड बैंक, राबोबैंक और बैंक सिनोपैक कंपनी लिमिटेड शामिल हैं। कंपनी इस लोन की रकम का इस्तेमाल मौजूदा कर्ज को चुकाने के लिए करेगी। सिर्फ अडानी ही नहीं, मुकेश अंबानी भी इस तरह का लोन ले चुके हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले ही 25 हजार करोड़ रुपये का विदेशी लोन लिया था।

5 साल के लिए मिलेगा लोन

अडानी की कंपनी को दिए गए लोन की अवधि पांच साल से अधिक है और ब्याज दर लगभग 8.20% होगी। यह लोन वित्तपोषण नवीकरणीय ऊर्जा इकाई के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि समूह अगले पांच वर्षों में अपने कर्ज को कम करने का लक्ष्य बना रहा है। कंपनी की साल 2027 तक अंतरराष्ट्रीय पूंजी बाजारों में बॉन्ड जारी करने की कोई योजना नहीं है। मार्च में अडानी ग्रीन ने भारत की पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ करीब 1 अरब डॉलर का कंस्ट्रक्शन लिंक्ड लोन रीफाइनेंस कराया था।

10 अरब डॉलर से ज्यादा लोन

एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स की अगस्त की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की पहली छमाही में अडानी ग्रुप ने अपने बंदरगाहों, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड सहित विभिन्न इकाइयों के लिए 10 अरब डॉलर से अधिक का लोन लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.