ममता को कांग्रेस से पुराना रिश्ता याद दिला अधीर रंजन का निशाना

Updated on 01-11-2021 07:56 PM

नई दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने गोवा में कांग्रेस के खिलाफ टिप्पणी के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह अब एक ऐसी पार्टी के लिए ऐसा कर रही हैं जो हमेशा उनके समर्थन में सामने आती है। क्या वे भाजपा के एक एजेंट का काम कर रही हैं।

 टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी का कांग्रेस पर बयान देना पार्टी नेताओं के गले नहीं उतर रहा है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीतू डिसूजा के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। अपना बयान जारी करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा, वो ये जानना चाहते हैं कि विपक्षी एकता को मजबूत करने की कोशिश कर रही ममता बनर्जी ने अतीत में भाजपा के साथ गठबंधन क्यों किया था और एनडीए में मंत्री बनी थीं।

 संयोग से ममता बनर्जी ने कांग्रेस की आलोचना उस दिन की जब कांग्रेस राहुल गांधी गोवा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य भ्रमण पर पहुंचे थे। ममता बनर्जी ने भी गोवा में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। चौधरी ने यह टिप्पणी तब की जब तृणमूल तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने शनिवार को अपनी गोवा यात्रा के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अधिक शक्तिशाली बने क्योंकि देश की सबसे पुरानी पार्टी राजनीति को लेकर गंभीर नहीं है और आरोप लगाया कि देश भुगत रहा है क्योंकि वह पार्टी निर्णय नहीं ले पाती है।

ममता बनर्जी की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बहरामपुर के सांसद अधीर रंजन ने कहा, "मुझे आश्चर्य है कि क्या आप अब भाजपा के एजेंट के रूप में काम नहीं कर रही हैं। कृपया याद करें कि किसने अतीत में भाजपा के साथ गठबंधन किया था और एनडीए कैबिनेट का हिस्सा भी बने। अब आप कांग्रेस की आलोचना कर रहे हैं। जो हमेशा आपके समर्थन में रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.