
भोपाल : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल- सीज़न 13' वापस आ गया है! जो संगीत के शानदार मौसम का जश्न मनाएगा... 'फिर साथ आने का बहाना है, अब मौसम म्यूज़िकाना है!' आकर्षक और मल्टी टैलेंटेड आदित्य नारायण द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो को नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया जैसे जजों की शानदार तिकड़ी होस्ट करेगी। ऐसे में दर्शक भी एक बार फिर उनकी जुगलबंदी और हंसी-मजाक के गवाह बनेंगे। लगातार चौथी बार जज के रूप में वापस आने और इस सीज़न में कुछ बेहतर सिंगिंग टैलेंट देखने के लिए उत्साहित नेहा कक्कड़ ने अपने को-जजों के साथ होस्ट किए गए पिछले सीज़न को याद किया और बताया कि इस तरह के प्रतिष्ठित शो में वापस लौटना एक सपने के सच होने जैसा है।
एक आदर्श आइडल परिवार के बारे में बात करते हुए नेहा कक्कड़ ने कहा, “मैं जितना बता सकती हूं, इंडियन आइडल ने मुझे इससे कहीं ज्यादा दिया है। मेरा यहां सभी के साथ एक अलग तरह का रिश्ता है। एक कंटेस्टेंट होने से लेकर अब शो को जज करने तक, मैं हमेशा कंटेस्टेंट के सफर में शामिल रही हूं क्योंकि मैं भी कभी उनकी जगह पर थी। मेरे लिए आदि (आदित्य नारायण) एक 'सूत्रधार' हैं। वो हमेशा कंटेस्टेंट्स का हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद रहे हैं। वो सबका मूड खुशनुमा बनाने के लिए सेट पर पिज़्ज़ा और बर्गर पार्टियां करते हैं। हिमेश सर हमेशा से मेरी प्रेरणा रहे हैं। मैं उनसे निजी और प्रोफेशनल सलाह लेती हूं। विशु सर मेरे भाई हैं और उनसे मेरा बहुत गहरा रिश्ता है। इस साल शूटिंग खत्म होने के बाद मैंने उन्हें राखी बांधी।"
फिर साथ आने का बहाना है, अब मौसम म्यूज़िकाना है!' देखिए इंडियन आइडल - सीज़न 13, हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।