आदिल रशीद को मिली हज यात्रा की अनुमति, भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे लिमिटेड ओवर्स की श्रृंखला

Updated on 25-06-2022 11:18 PM

लंदन इंग्लैंड के होनहार खिलाड़ी आदिल राशिद को वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मक्का की हज यात्रा करने की इजाजत प्रदान कर दी है, जिससे यह लेग स्पिनर अगले महीने भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में नहीं खेल पाएगा। राशिद शनिवार को सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे, जिसका मतलब है कि वह यॉर्कशर की तरफ से टी-20 ब्लास्ट के अंतिम चरण के मैचों में भी नहीं खेल पाएंगे। राशिद ने कहा, ‘मैं पिछले कुछ समय से हज यात्रा पर जाना चाहता था, लेकिन उचित समय नहीं मिल रहा था।

 इस साल मुझे लगा कि यह कुछ ऐसा है जो मुझे करना था, कुछ ऐसा जो मैं करना भी चाहता था। मैंने इस बारे में ईसीबी और यॉर्कशर से बात की और वे मेरी बात को समझ गए। उन्होंने कहा कि आपको ऐसा (हज यात्रा) करना चाहिए। मैं कुछ सप्ताह तक वहां रहूंगा।
राशिद इंग्लैंड के हाल ही में समाप्त हुए नीदरलैंड दौरे का हिस्सा थे, जहां उनकी टीम ने तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 3-0 से जीती। राशिद ने कहा, ‘यह मेरे लिए बहुत बड़ा पल है।

 प्रत्येक धर्म की अपनी अलग चीज होती है, लेकिन इस्लाम और एक मुसलमान होने के नाते हमारे लिये हज यात्रा सबसे महत्वपूर्ण है।भारत और इंग्लैंड के बीच सीमित ओवरों की श्रृंखला सात से 17 जुलाई तक खेली जाएगी जिसमें तीन टी-20 और इतने ही वनडे शामिल है। राशिद के सभी छह मैचों में नहीं खेल पाने की संभावना है। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला से पहले वापसी कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.